बिहार के 17 जिलों में भारी बारिश की आशंका, दिल्ली-NCR के लिए भी जारी हुआ Alert
दिल्ली। लगातार हो रही बारिश की वजह से देश के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं, भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में अगले दो दिनों तक भारी बारिश संभव है तो वहीं पंजाब-हरियाणा में उमस भरा मौसम बना रहेगा, जबकि बिहार में स्थिति गंभीर हो सकती है।
Recommended Video

बिहार के 17 जिलों में भारी बारिश की आशंका
बाढ़ की मार सह रहे बिहार के 17 जिलों में मौसम विभाग ने भारी से भारी बारिश की आशंका व्यक्त की है , जिसमें सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, किशनगंज, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, पूर्वी चम्पारण, पश्चिम चंपारण, खगडिया और सारण जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने दी चेतावनी
तो वहीं उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, देहरादून, हरिद्वार, टिहरी पौड़ी, नैनीताल, अल्मोड़ा में भी यलोअलर्ट है, जबकि अगले कुछ घंटों में कैथल, करनाल, हिसार, जींद, नरवाना, पानीपत, कुरुक्षेत्र, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद के आसपास के क्षेत्रों में 20-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा की गति के साथ आंधी -बारिश की आशंका व्यक्त की गई है, यही नहीं मुंबई, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश में अगले दो दिन के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

बारिश से दक्षिण भारत भी परेशान
तो वहीं बारिश से दक्षिण भारत भी परेशान है, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश , तेलंगाना और तमिलनाडु में भी भारी बारिश का अलर्ट है, जबकि मध्य प्रदेश, ओडिशा के कुछ भागों में भी तेज बारिश के आसार हैं। अगले 24 घंटे में पश्चिम बंगाल, सिक्कम, असम. मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और बिहार में मॉनसून ज्यादा असर दिखा सकता है। इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, गिलगित बालिस्तान, मुजफ्फराबाद, में हल्की और मध्यम बारिश हो सकती है।

पानी-पानी मुंबई
मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि अगले तीन घंटों में मुंबई के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है इसलिए लोगों से अपील की गई है कि वो घरों में रहें, विभाग के मुताबिक मुंबई, पालघर, सिंधुदुर्ग, रत्नागिरि, कोहलापुर, औरंगाबाद, जालना, परभणी, नांदेड़, जलगांव और नंदुरबार में आंधी-पानी आ सकता है,












Click it and Unblock the Notifications