लखनऊ भी हुआ पानी-पानी, यूपी के 16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, स्कूल-कॉलेज बंद
नई
दिल्ली। मॉनसून अपनी अंतिम अवस्था में हैं, बावजूद इसके देश के कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है और बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है, बारिश का कहर इस बार पुणे में फूटा है, जिले में बारिश और दीवार गिरने की घटनाओं में करीब 18 लोगों की मौत हो गई है, तो वहीं यूपी की राजधानी लखनऊ में भी दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है, मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक अगले तीन दिन तक शहर में मध्यम से तेज बारिश के आसार हैं। खराब मौसम के कारण पहली से 12वीं कक्षा तक के सभी स्कूल बंद हैं। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>
यूपी में बारिश ने बरपाया कहर
बारिश के कारण चंदौली में नियमताबाद ब्लॉक के बरौली गांव में शुक्रवार सुबह एक झोपड़ी के ढह जाने से तीन लोगों की मौत हो गई। भारतीय मौसम विभाग ने पुणे समेत उत्तर प्रदेश के 16 जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

यूपी के 16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
विभाग ने प्रदेश की राजधानी लखनऊ के साथ कन्नौज, लखीमपुर खीरी,सीतापुर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, बाराबंकी, गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती, संत कबीर नगर, अयोध्या, सिद्धार्थनगर, बस्ती अंबेडकरनगर और आस पास के क्षेत्र में मध्यम से भारी बारिश की चेतानवनी जारी की है। वाराणसी सहित पूर्वांचल में गुरुवार को जमकर बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

यहां भी हो सकती है भारी बारिश
महाराष्ट्र और यूपी के अलावा जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश में भी भारी बारिश की आशंका है, तो वहीं आज , तमिलनाडु, तेलंगाना, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है, तो वहीं इसके साथ ही असम, मेघालय, महाराष्ट्र और गोवा के अलग-अलग स्थानों पर भी बारिश देखने को मिल सकती है।

यहां भी जमकर बरसेंगे मेघा
वहीं पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणांचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु के कई इलाकों में भी भारी बारिश की आशंका है जबकि बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडीशा में तेज हवाओं के साथ बारिश होगी।












Click it and Unblock the Notifications