आतंकी एजाज शेख का सनसनीखेज खुलासा: स्‍पेशल मिशन के तहत देवबंद में छिपे हैं 3 आतंकी

लखनऊ। इंडियन मुजाहिद्दीनन को टेक्निकल सपोर्ट देने वाले खूंखार आतंकवादी एजाज शेख को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से गिरफ्तार किया है। एजाज शेख 2010 में दिल्ली के जामा मस्जिद बम विस्फोट कांड में कथित रूप से संलिप्त था। एजाज की गिरफ्तार जहां एक तरफ बड़ी सफलता है वहीं दूसरी तरफ एक सवालिया निशान भी। सवालिया निशान इसलिए कि हर बार सहारनपुर ही क्‍यों? पहले जैश ए मोहम्‍मद, फिर लश्‍कर ए तैयबा और अब इंडियन मुजाहिद्दीन।

Indian Mujahideen (IM) operative Ajaz Sheikh
इन खतरनाक आतंकी संगठनों से यहां के कनेक्‍शन से उन संभावनाओं को बल मिलने लगा है कि वेस्‍ट उत्‍तर प्रदेश में स्‍लीपर सेल सक्रिय हैं। ये बात इसलिए भी पुष्‍ट हो रही है क्‍योंकि एजाज शेख ने दिल्‍ली के स्‍पेशन सेल के सामने खुलासा किया है कि देवबंद में अभी तीन आतंकवाउी छिपे हुए हैं जो एक बड़े मिशन के तहत भारत आए हैं। उल्‍लेखनीय है कि करीब 20 साल पहले जैश ए मोहम्मद के चीफ मौलाना मसूद अजहर को छुड़ाने के लिए यहां पांच विदेशी नागरिकों को बंधक बनाया गया। पाक के लिए जासूसी के आरोप में पकड़ा गया शाहिद इकबाल भट्टी उर्फ देवराज सहगल सहारनपुर में रहा।

जनवरी, 2010 में भी रुड़की के गंगनहर थाना पुलिस के साथ एटीएस, एसटीएफ द्वारा पकड़े गये आईएसआई एजेंट आबिद अली उर्फ असद अली उर्फ अबू बकर निवासी हंजरवाल, थाना ठोकर न्याजबेग, लाहौर से भी गोपनीय दस्तावेज और रुड़की छावनी का नक्शा बरामद हुआ था। उसने सहारनुपर के छुटमलपुर में रहकर यह जानकारियों एकत्रित की थी। मार्च, 2010 को मुंबई में आतंकी संगठन लश्कर के रियाज, अब्दुल लतीफ को मुंबई एटीएस ने पकड़ा था। उसके पास से सहारनपुर और मऊ के फोन नंबर मिले थे।

हाल ही में लश्कर आतंकी अब्दुल सुभान के पुत्र आलम को भी दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने देवबंद से हिरासत में लिया था। वह यहां रहकर पढ़ाई कर रहा था। अब्दुल सुभान पर आरोप है कि उसने मुजफ्फरनगर दंगा प्रभावित इलाकों का दौरा कर यहां के युवकों का ब्रेन वॉश कर संगठन से जोड़ा था। वह पाकिस्तान में बैठे लश्कर कंमाडर जावेद बलूची से सीधे संपर्क में था। अल सुबह सहारनपुर रेलवे स्टेशन से पकड़ गये इंडियन मुजाहिद्दीन के आंतकी एजाज सईद शेख से फिर जिले का नाम चर्चा में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+