हाई कोर्ट से नहीं मिली राहत तो सुप्रीम कोर्ट में पहुंचे सोनू सूद, BMC ने अवैध निर्माण का लगाया है आरोप
हाई कोर्ट से नहीं मिली राहत तो सुप्रीम कोर्ट में पहुंचे सोनू सूद, BMC ने अवैध निर्माण का लगाया है आरोप
Bollywood Sonu Sood News: बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने बॉम्बे हाई कोर्ट (Bombay High Court) के फैसले को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court)में चुनौती दी है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने सोनू सूद पर अवैध निर्माण का आरोप लगाया है। जिसको लेकर सोनू सूद ने बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका डाली थी। इस याचिका पर सुनवाई करते हुए बॉम्बे हाई कोर्ट ने 21 जनवरी को फैसला BMC के हक में सुनाया था। बॉम्बे हाई कोर्ट का फैसला सोनू सूद के पक्ष में नहीं था। बॉम्बे हाई कोर्ट ने सोनू सूद की याचिका को खारिज कर दिया था। सोनू सूद ने इसी बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में अभी सुनवाई की तारीख तय नहीं की है।

बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान जस्टिस पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा था कि "बॉल अब BMC के पाले में है।'' सोनू सूद के वकील अमोघ सिंह ने बीएमसी के आदेश पर कोर्ट ने 10 दिनों का वक्त मांगा था। जिसपर जस्टिस चव्हाण ने कहा था, "आपने बहुत ज्यादा देरी कर दी है। आपके पास इसके लिए बहुत ज्यादा वक्त था। कानून उनकी मदद करता है जो मेहनती होते हैं।''
जानिए बीएमसी बनाम सोनू सूद का क्या है मामला?
असल में बीएमसी ने सोनू सूद पर आरोप लगाया है कि उन्होंने अपने छह मंजिली इमारत को होटल में तब्दील कर दिया है। बीएमसी ने कहा है कि सोनू सूद बिना बृहन्मुंबई नगर निगम की जानकारी और बिना अनुमति लिए अपने एक छह मंजिला घर को होटल में परिवर्तित किया है। जिसके कारण पुलिस ने सोनू सूद के खिलाफ शिकायत दर्ज की है।
बीएमसी ने जनवरी में हुई सुनवाई के दौरान सोनू सूद को 'आदतन अपराधी' भी कहा था। बीएमसी द्वारा भेजे गए नोटिस के बाद सोनू सूद ने बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। सोनू सूद का दावा है कि उन्होंने कोई भी अवैध काम नहीं किया है। उन्होंने कहा है कि उन्होंने बीएमसी से सभी जरूरी आदेश लिए थे।












Click it and Unblock the Notifications