इलैयाराजा ने नरेंद्र मोदी और डॉ अंबेडकर में बताई समानताएं, किताब की प्रस्तावना में लिखी ये बातें
नई दिल्ली, 15 अप्रैल: मशहूर म्यूजिक कंपोजर और गीतकार इलैयाराजा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के बीच समानताओं के बारे में लिखा है। इलैयाराजा ने 'अंबेडकर एंड मोदी: रिफॉर्मर्स आइडियाज, परफॉर्मर्स इम्प्लीमेंटेशन' नाम की किताब की प्रस्तावना में नरेंद्र मोदी और डॉ अंबेडकर के बीच समानताएं खींची हैं। ऐसे में इसकी काफी चर्चा हो रही है। ये किताब ब्लूक्राफ्ट डिजिटल फाउंडेशन ने प्रकाशित की है।

किताब की प्रस्तावना में इलैयाराजा लिखते हैं, यह बुक (अंबेडकर एंड मोदी: रिफॉर्मर्स आइडियाज, परफॉर्मर्स इम्प्लीमेंटेशन) डॉ बीआर अंबेडकर और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व के बीच बहुत सी समानताएं सामने लाती है। इन दोनों व्यक्तित्वों ने उन बाधाओं के खिलाफ सफलता हासिल की, जिनका सामना सामाजिक रूप से कमजोर वर्गों के लोग करते हैं। दोनों ने गरीबी, मुश्किलों, सामाज की गैरबराबरी को करीब से देखा उन्हें खत्म करने के लिए काम किया। दोनों ने ही भारत के लिए बड़ा सपना देखा लेकिन दोनों की ही शख्यिसत व्यावहारिक है जो केवल विचारों पर विश्वास ना करके एक्शन कार्रवाई में विश्वास करते हैं। इलैयाराजा ने आगे लिखा है कि डॉ अंबेडकर को पीएम मोदी की महिलाओं के समर्थन में लाए गए ट्रिपल तलाक जैसे कानून और 'बेटी बचाओ बेटी पढाओ' जैसी योजनाओं को देखकर निश्चित ही गर्व होता क्योंकि इनका उद्देश्य सामाजिक परिवर्तन है।
इस किताब को गुरुवार को आंबेडकर जयंती के मौके पर रिलीज किया गया है। पब्लिकेशन की ओर से कहा गया है कि डॉ भीमराव आंबेडकर के हर वर्ग को लेकर किए गए काम और आज पीएम नरेंद्र मोदी के उनके आदर्शों के आधार पर न्यू इंडिया का बनाया जाना इस किताब में बताया गया है। हालांकि किताब के सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसको लेकर कई तरह की राय सामने आ रही है।












Click it and Unblock the Notifications