IITF-2023: आईआईटीएफ में ओडिशा पवेलियन ने जीता 'प्रदर्शन में उत्कृष्टता' के लिए स्वर्ण पदक

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला में ओडिशा पवेलियन को उत्कृष्टता के लिए विशेष प्रशंसा प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया। ओडिशा को से सम्मान "राज्य सरकार और केंद्र शासित प्रदेश" की श्रेणी के तहत मिला। इससे पहले पिछले साल यानी 2022 के अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का प्रथम उत्कृष्ट का पुरस्कार भी ओडिशा पवेलियन को मिला था।

IITF-2023 Odisha Pavilion wins

दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित 42वां अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF 20023) के इस हफ्ते सोमवार को समापन हो गया। व्यापार मेले में ओडिशा पवेलियन को "राज्य सरकार और केंद्र शासित प्रदेश" की श्रेणी में प्रतिष्ठित प्रदर्शन में उत्कृष्टता के लिए विशेष प्रशंसा प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया। जबकि इस रेस में दूसरा स्थान असम पवेलियन और तीसरा स्थान राजस्थान पवेलियन को हासिल हुआ।

दरअसल, अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में ओडिशा पवेलियन पहले ही दिन से आकर्षण का केंद्र था। राज्य पवेलियन की श्रेणी में 'प्रदर्शन में उत्कृष्टता' के रूप में प्रतिष्ठित स्वर्ण पदक हासिल करके अपनी रजत पदक की लय बरकरार रखी। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक सरोज कुमार सामल ने ओडिशा की ओर से मंडप के निदेशक सूर्यरंजन मोहंती और अतिरिक्त निदेशक संतोष दास सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में पुरस्कार प्राप्त किया।

वहीं इस अवसर पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा, " ओडिशा मंडप ने 'व्यापार के माध्यम से एकता' की भावना का प्रदर्शन किया। कला, कलाकृतियां और उत्पादों के माध्यम से मेले में महिला सशक्तिकरण और आर्थिक समृद्धि में उनकी भागीदारी के लिए राज्य की प्रतिबद्धता प्रदर्शित की गई। इसके लिए सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद।"

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में ओडिशा राज्य की प्राचीन समुद्री व्यापार संस्कृति पर आधारित प्रसिद्ध, हथकरघा दुकानों और सरकारी विभागों सहित 24 स्टालों वाले मंडप में समृद्ध संस्कृति विरासत हस्तशिल्प और हथकरघा का प्रदर्शन किया गया।

मेले की थीम 'वसुधैव कुटुंबकम' पर अधारित थी। 14 नवंबर से शुरू हुए अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का समापन सोमवार (27 नवंबर) का समापन हो गया। 42वें अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में भारत, अफगानिस्तान, वियतनाम, ट्यूनीशिया, किर्गिस्तान लेबनान, ईरान, बांग्लादेश, ओमान, मिस्र, नेपाल थाईलैंड और संयुक्त अरब अमीर जैसे विदेशी देशों के साथ 28 राज्यों और आठ केंद्र शासित प्रदेश शामिल हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+