IIT टॉपर ने FIIT-JEE कोचिंग सेंटर पर ठोका 5 करोड़ का मुआवजा
नई दिल्ली। आईआईटी के टॉपर ने जाने-माने कोचिंग संस्थान FIIT-JEE से 5 करोड़ के मुआवजे की मांग की है। आईआईटी संयुक्त प्रवेश परीक्षा के टॉपर नितिन जैन ने कोचिंग संस्थान पर उनके नाम और उनकी उपलब्धियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया और संस्थान से 5 करोड़ के मुआवजे की मांग की है। दिल्ली हाईकोर्ट ने इसके बाद फिट-जी की खिंचाई की है। नितिन ने आरोप लगाया कि कोचिंग संस्थान ने प्रचार विज्ञापनों में उसके नाम और उपलब्धियों का गलत इस्तेमाल किया है।

नितिन ने आरोप लगाया कि कोचिंग संस्थान ने उनकी तस्वीर और उनके वीडियो का इस्तेमाल नए छात्रों को प्रवेश के लिए लुभाने के लिए। उनका कहना है कि ऐसा करके फिट-जी ने उसके और उसके परिवार की निजता के अधिकार का उल्लंघन किया है। छात्र ने संस्थान से इसकी क्षतिपूर्ति के लिए 5 करोड़ के मुआवजे की मांग की है। इस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने फिट-जी से मामले के निपटारे के लिए पूछा, लेकिन संस्थान के उदासीन रवैये को देखकर कोर्ट ने कहा कि फिट-जी न तो मामले को सुलझाना चाहता है और न ही धोखाधड़ी पर कोई नियंत्रण है। कोर्ट ने इस मसले पर संस्थान को फटकार लगाई।
आपको बता दें कि आईआईटी टॉपर नितिन जैन फिलहाल अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में गूगल के लिए काम कर रहे हैं। ऐसा अक्सर देखा जाता है कि नए छात्रों को लुभाने के लिए कोचिंग संस्थान सफल छात्रों की तस्वीरें अपने साथ जोड़ लेती हैं, ताकि सफल चात्रों की तरक्की देखकर दूसरे छात्र भी आकर्षित होकर उनके संस्थान से जुड़ जाए। इस होड़ में कभी कभी सफल छात्रों की उपलब्धि का गलत इस्तेमाल भी कर लेते हैं। अब इस मामले में फिट जी का विवाद कोर्ट तक पहुंच गया है, लेकिन मामले को सुलझाने के बाजाए संस्थान ने उदासीनता दिखाई है।












Click it and Unblock the Notifications