IIT खड़गपुर में रिकॉर्ड तोड़ प्लेसमेंट, पहले चरण के लिए 1,200 स्टूडेंट्स को जॉब ऑफर

खड़गपुर। आईआईटी खड़गपुर में पहले चरण के लिए प्लेसमेंट प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस बार कैंपस प्लेसमेंट में अभूतपूर्व वृद्धी हुई है, जिसमें कुल 1,200 स्टूडेंट्स को अलग-अलग कंपनियों ने जॉब ऑफर दिया है। इस बार यूएजी कॉर्सेज के प्लेसमेंट में 12 प्रतिशत वृद्धि हुई है, वहीं पीजी कॉर्सेस में प्लेसमेंट इस साल 38 प्रतिशत तक बढ़ा है। यूजी कॉर्सेज के 75 प्रतिशत स्टूडेंट्स का प्लेसमेंट हुआ है।

IIT खड़गपुर: पहले चरण के लिए 1,200 स्टूडेंट्स को जॉब ऑफर

आईआईटी खड़गपुर में करियर डेवलपमेंट सेंटर (सीडीसी) के प्रोफेसर देबासिस देब ने बताया कि इस साल 2,054 स्टूडेंट्स ने प्लेसमेंट के लिए नामांकन किया था, जिसमें से 1,200 का चयन हुआ है और इनमें से ज्यादातर आईआईटी से है। प्रोफेसर देब ने कहा, 'आईआईटी खड़गपुर द्वारा बड़े स्तर पर पेश की गई विभिन्न विषयों के कारण ऐसा हुआ है। पहले चरण के दौरान 200 कंपनियों ने 1,200 स्टूडेंट्स को ऑफर दिए हैं। प्रोफेसर देब ने कहा कि इस साल एक नया ट्रैंड भी देखने को मिला जब प्लसेमेंट प्रक्रिया शुरू होने से बहुत पहले ही नवंबर में ही पीएसयू कंपनियों ने प्लेसमेंट के लिए आना शुरू कर दिया था।

इस साल प्लेसमेंट के दौरान यूजी कॉर्सेज में प्लेसमेंट के लिए 12 प्रतिशत तक बढ़ गया, जिस वजह से प्लेसमेंट का आकंड़ा 75 प्रतिशत तक पहुंचा है। जबकि, पिछले साल की तुलना में इस बार पीजी कॉर्सेज में भी शानदार प्लेसमेंट हुआ है। पिछले साल के 14 प्रतिशत की तुलना में 38 प्रतिशत तक पीजी कॉर्सेज में प्लेसमेंट में वृद्धि हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+