आईआईटी खड़गपुर ने रचा इतिहास, पहले ही राउंड में 1010 छात्रों को नौकरियां

IIT Kharagpur creates record, more than 1,000 students get jobs
खड़गपुर। भारत में तकनीक के क्षेत्र में 'सिंबल आफ एक्‍सीलेंस' मानी जाने वाली आईआईटी की खड़गपुर शाखा में दिसंबर में हुए प्‍लेसमेंट कार्यक्रम के पहले ही राउंड में 1,010 छात्रों ने नौकरी पाकर इतिहास रच दिया। जहां आईआईटी मुंबई को 900, आईआईटी दिल्‍ली को 750 और आईआईटी कानपुर को 700 ऑफर मिले।

नौकरी का ऑफर देने वाली कंपनियों में गूगल, माइक्रोसाफ्ट, ओरेकल, शेल, डच बैंक, आईटीसी, स्‍कल्‍मबरर, गोल्‍डमैन सच्‍स, क्रेडिट सुसेन, अबॉट एंड ईएक्‍सएल, फ्लिपकार्ट और हाउसिंग डॉट कॉम हैं। सर्वाधिक पैकेज 77 लाख का रहा जबकि एक घरेलू कंपनी द्वारा सर्वाधिक पैकेज 37 लाख दिया गया।

इसके साथ ही फाइनेंशियल इंजीनियरिंग और इंजीनियरिंग इंटप्रेन्‍योरशिप के पाठ्यक्रम भी सफल साबित हुए। इस कोर्सों के 85 फीसदी छात्र नौकरी पाने में सफल रहे।

आईआईटी खड़गपुर के ट्रेनिंग और प्‍लेसमेंट प्रोफेसर सुधीर कुमार बराई का कहना है कि यह कोर्स उद्योग द्वारा स्‍वीकृत किये जा रहे है, जो कि बताता है कि हमने जो शुरूआत की वह कामयाब रही। बराई ने कहा कि अगले दौर में 195 कंपनियां कैंपस में आ रही हैं, जबकि 79 छात्रों को ऑफर मिलने लगे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+