छात्रों के लिए खुशखबरी: अब Chatbot से पूछें कठिन सवाल, एक सेकंड में मिलेगा सटीक सॉल्यूशन
ऐसा माना जा रहा है कि आने वाला समय आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस (AI) का है। कई क्षेत्रों में एआइ का उपयोग पहले ही किया जाने लगा है। जानकारों की माने तो एआइ टेक्नोलॉजी से एक नई क्रांति आने वाली है। जिसके चलते मनुष्य के हर काम में एआइ एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसी बीच आइआइटी कानपुर के विज्ञानियों ने एक ऐसा ही कमाल का एआइ सॉफ्टवेयर डेवलप किया है, जो आने वाले कुछ समय बाद छात्रों के लिए काफी काम आने वाला है।
दरअसल, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) कानपुर के विज्ञानी आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस पर आधारित चैटबॉट विकसित कर रहे हैं। 'सारथी' नाम के पोर्टल पर उपलब्ध इस चैटबॉट की मदद से देश के किसी भी कोने में बैठा छात्र अपने पाठ्यक्रम से संबंधित सवालों के सटीक जवाब आसानी से जान सकेगा। फ़िलहाल यह सुविधा कक्षा नौ से 12वीं तक के छात्रों के लिए होगी।

वहीं आइआइटी अगले तीन माह में आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस पर आधारित 'सारथी' पोर्टल लांच करने वाला है। इस पोर्टल पर उपलब्ध चैटबॉट की मदद से मात्र एक क्लिक में किसी भी मुश्किल सवाल का हल छात्र पता कर सकेंगे। इसके एलवा इस पोर्टल पर कई अन्य सुविधाएं भी होंगी। जैसे, इस पोर्टल पर कई मॉडल पेपर भी उपलब्ध होंगे जिहे सॉल्व कर के छात्र अपनी तैयारी का व्यक्तिगत आकलन भी कर सकेंगे।
ऐसे काम करेगा चैटबाट
इस चैटबाट पर काम कर रहे शोधार्थियों ने बताया कि इसके डाटाबेस में पहले से कोई सवाल-जवाब सुरक्षित नहीं होते हैं। बल्कि ये अपनी बुद्धि से जवाब देता है। आप इनसे कोई भी सवाल पूछकर अपना जवाब पा सकते हैं। ये उपयोगकर्ता के व्यवहार और उनके द्वारा पूछे गए सवालों के अनुसार सीखता है और अपने आप को बहुत तेजी से विकसित करता रहता है। उन्होंने बताया कि वो इसके एलावा भी कई नए फीचर्स विकसित करने की कोशिश कर रहे है।












Click it and Unblock the Notifications