IIT गोवा का प्रश्न पत्र हुआ वायरल, छात्रों को कहा- खुद ही सवाल तैयार करो और उसका जवाब लिख दो
आईआईटी गोवा ने छात्रों को कहा- खुद सवाल तैयार करो और जवाब लिख दो
पणजी, 29 मई: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) गोवा ने परीक्षा एक नया तरीका अपनाया है। इंस्टीट्यूट ने परीक्षा में सवाल चुनने का अधिकार भी छात्रों को दिया है। आईआईटी ने प्रश्न पत्र में कोई प्रश्न नहीं लिखा है। इसमें छात्रों से कहा गया है कि आप खुद प्रश्न लिखें और फिर उसका जवाब दे दें। आईआईटी गोवा में 'एनालॉग सर्किट' विषय का आखिरी समेस्टर का ये प्रश्नपत्र है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। संस्थान का ये तरीका कई लोगों को बहुत क्रिएटिव लगा है और पसंद आया है।

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, गोवा ने एनालॉग सर्किट के इस प्रश्न पत्र में दो सवाल हैं। पहला सवाल 30 अंक का है। इसमें कहा गया है कि सलेबस के आधार पर छात्र 60 अंकों के प्रश्न तैयार करें। इसमें कहा गया है कि बातचीत ना करें, अगर किसी से आपके सवाल मिलते हैं तो नंबर कम दिए जाएं। दूसरा प्रश्न 40 अंकों का है, जिसमें छात्रों को कहा गया है कि उन्होंने जो प्रश्न पहले हिस्से में तैयार किए हैं, उसके उत्तर दें।
इस प्रश्न पत्र के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग कई तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। ज्यादातर सोशल मीडिया यूजर्स ने इस तरीके के लिए इंस्टीट्यूट की तारीफ की है। यूजर्स का कहना है कि ये शानदार तरीका है, छात्रों को रट्टामार से बचाने का। इस तरह ना सिर्फ अच्छे से समझेंगे बल्कि पढ़ाई को इंज्वाय भी करेंगे। हालांकि कुछ ने इस तरह से परीक्षा लेने के तरीके को खराब कहा है।












Click it and Unblock the Notifications