IIT दिल्ली और IISc बेंगलुरु को टॉप 200 वर्ल्ड यूनिवर्सिटी में भी जगह नहीं, टाइम्स ने जारी की लिस्ट
नई दिल्ली। टाइम्स हायर एजुकेशन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2018 की लिस्ट जारी हो गई है, जिसमें यूके की दो प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी ने पहले दो स्थानों पर कब्जा जमाया है। इस लिस्ट में भारत की किसी भी यूनिवर्सिटी को टॉप 200 में जगह नहीं मिली है, यहां तक कि आईआईटी दिल्ली और आईआईएससी बेंगलुरु भी फिसल कर नीचे आ गई है।

इस लिस्ट में ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी पहले स्थान पर रही और कैंब्रिज चौथे स्थान से दूसरे स्थान पर आ गई है। ये 13 वर्षों के इतिहास पहली बार हुआ है, जब ब्रिटेन के दो विश्वविद्यालयों ने शीर्ष दो रैंकिंग पर अपना कब्जा जमाया है। इन आकंड़ों से साबित हो गया है कि शिक्षा के मामले में ब्रिटेन पूरी दुनिया में सबसे आगे हैं।
भारत की टॉप यूनिवर्सिटी में शुमार आईआईटी दिल्ली और आईआईएससी बेंगलुरु ना सिर्फ दुनिया की टॉप 100 यूनिवर्सिटी से बाहर है बल्कि इस साल इनका कद 201-250 से घटकर 251-350 के बीच आ गया है। इस लिस्ट के अनुसार, दुनिया की टॉप 1,000 में भारत की सिर्फ 30 यूनिवर्सिटी का नाम है, जिसमें भी पिछले साल की तुलना में एक यूनिवर्सिटी कम हो गई है। आईआईटी दिल्ली और आईआईएससी बेंगलुरु के अलावा आईआईटी मद्रास व आईआईटी कानपुर का भी पिछले साल की तुलना में इस साल कद घटा है।
टॉप 10 टाइम्स हायर एजुकेशन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2018
1. ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय
2. कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय
3. कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी
4. स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय
5. मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी
6. हार्वर्ड विश्वविद्यालय
7. प्रिंसटन विश्वविद्यालय
8. इंपीरियल कॉलेज लंदन
9. शिकागो विश्वविद्यालय
10. स्विस फेडरल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ज्यूरिख












Click it and Unblock the Notifications