'मुझे मन ही मन...', भारत की हार और कोहली की भविष्यवाणी पर IIT बाबा का यूटर्न, ट्रोलिंग के बाद अब क्या कहा?
IIT Baba Trolled: रविवार का दिन भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए बेहद खास रहा। चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त देकर न सिर्फ मैच जीता, बल्कि करोड़ों भारतीय प्रशंसकों के दिल एक बार फिर से जीत लिया। इस रोमांचक मुकाबले में विराट कोहली के शतक ने जीत की नींव रखी और टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को मात दी।
जैसे ही भारत ने मैच जीता, पूरे देश में जश्न का माहौल बन गया। लोग सड़कों पर उतरकर ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाने लगे। सोशल मीडिया पर भी भारतीय टीम की तारीफों की बाढ़ आ गई। खासकर विराट कोहली की पारी की जमकर सराहना हुई। लेकिन इन सबके बीच एक और नाम था, जो सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड करने लगा - 'IITian बाबा' का।

'IITian बाबा' की भविष्यवाणी हुई फेल
जहां एक तरफ भारत की जीत का जश्न मनाया जा रहा था, वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर 'IITian बाबा' (अभय सिंह) का नाम ट्रेंड करने लगा। IIT मुंबई से पढ़ाई कर चुके और महाकुंभ के दौरान चर्चा में आए 'IITian बाबा' ने एक पॉडकास्ट में भविष्यवाणी की थी कि भारत यह मैच नहीं जीत पाएगा।
ये भी पढ़ें: IND vs PAK Match में कौन जीतेगा? IIT वाले बाबा ने की ऐसी भविष्यवाणी जिसे सुनते ही भड़के लोग
उन्होंने कहा था, "इस बार भारत नहीं जीतेगा। विराट कोहली और पूरी टीम को बोल दो कि जीतकर दिखाएं, लेकिन जीत नहीं पाएंगे। मैंने कहा है कि भारत नहीं जीतेगा, तो नहीं जीतेगा।" हालांकि, उनकी यह भविष्यवाणी पूरी तरह गलत साबित हुई, और भारत ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी। कोहली ने खासकर के बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए शतक भी बनाया, ये उनके करियर का 82वां शतक था और ODIs का 51वां शतक।
सोशल मीडिया पर 'IITian बाबा' की खिंचाई
भारत की जीत के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स और मजेदार पोस्ट की बाढ़ आ गई। कई यूजर्स ने 'IITian बाबा' को ट्रोल करते हुए कहा कि उन्हें अब भविष्यवाणी करना छोड़ देना चाहिए। कुछ ने तो यह भी कहा कि पॉडकास्ट पर उन्हें बुलाना बंद कर देना चाहिए।
MBA चायवाला ग्रुप के संस्थापक प्रफुल्ल बिल्लौरे ने भी एक मजेदार पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने "पानौती" के पद से इस्तीफा देते हुए लिखा कि अब यह पद 'IITian बाबा' को दिया जा सकता है।
'IITian बाबा' ने मांगी माफी
जब सोशल मीडिया पर लगातार 'IITian बाबा' की आलोचना होने लगी, तो उन्होंने खुद ट्वीट कर माफी मांगी। उन्होंने विराट कोहली और टीम इंडिया की जीत की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "मैं सभी से माफी मांगता हूं और आप सभी को जश्न मनाने के लिए कहता हूं। यह पार्टी टाइम है! मुझे मन ही मन पता था कि भारत जीतेगा।"
हालांकि, उनके इस बयान को भी सोशल मीडिया पर ज्यादा गंभीरता से नहीं लिया गया, और यूजर्स ने उन्हें दोबारा भविष्यवाणी करने से बचने की सलाह दी। कईयों ने तो 3 इडियट्स मूवी का लास्ट सीन शेयर करते हुए चुटकी भी ली जहां चतुर रेंचो को कहता है कि उसे हमेशा से पता था कि रेंचो लाइफ में कुछ अच्छा करेगा और तब रेंचो और उसके दोस्त मुस्कुराते हुए कहते हैं, 'झूठ बोल रहा है।'
चैंपियंस ट्राफी से जुड़ी अन्य खबरें












Click it and Unblock the Notifications