IIT Baba: 'गर्लफ्रेंड अगर मेरे पास वापस आना चाहती है तो पहले साधना करें फिर आएं' पेचअप पर क्या बोले अभय सिंह?
IIT Baba Abhay Singh Girlfriend: महाकुंभ 2025 में सबसे ज्यादा चर्चित आईआईटी बाबा अभय सिंह के वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं। उनके परिवार, बॉम्बे आईआईटी में पढ़ाई, कनाडा में जॉब और लव स्टोरी के बारे में वे खुद ही खुलकर बात रहे हैं। इंजीनियर से संत बने अभय सिंह ने तो गर्लफ्रेंड से पेचअप के सवाल का भी अपने ही अंदाज में जवाब दिया है।
दरअसल, यूपी के प्रयागराज में 13 जनवरी 2025 से महाकुंभ चल रहा है, जो 26 फरवरी 2025 तक चलेगा। महाकुंभ मेले में अब तक आठ करोड़ से ज्यादा लोग संगम में डुबकी लगा चुके हैं। सबसे खूबसूरत साध्वी हर्षा रिछारिया, कजरारी आखों वाली माला बेचती बंजारन लड़की मोनालिसा, ऑक्सीजन वाले बाबा, रबड़ी वाले व आईआईटी बाबा अभय सिंह वायरल हो रही हैं।
यह भी पढ़ें- महाकुंभ में IIT Baba के पास आया 'वायरल गर्लफ्रेंड' का मैसेज, Insta DM में अभय सिंह से कह डाला दिल का सारा हाल

IIT Baba Abhay Singh Love Story: आईआईटी बाबा की लव स्टोरी?
मीडिया से बातचीत में आईआईटी बाबा अभय सिंह ने बताया था कि वे एक लड़की से बहुत प्यार करते थे। दोनों का रिलेशन चार साल तक चला। लड़की शादी करना चाहती थी, मगर आईआईटी बाबा का कहना था कि वे अपने माता-पिता को झगड़ते देखते हैं। ऐसे में उन्हें लगता है कि वे शादी का रिश्ता निभा नहीं पाएंगे। इसलिए गर्लफ्रेंड से शादी नहीं की।
यह भी पढ़ें- महाकुंभ 2025: इंदौर की माला विक्रेता 'मोनालिसा’ बनी इंटरनेट सेंसेशन, वायरल सुर्खियों के पीछे की कहानी

Who is IIT Baba Abhay Singh Girlfriend: आईआईटी बाबा अभय सिंह की गर्लफ्रेंड कौन हैं?
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में लग रहे महाकुंभ 2025 में आए आईआईटी बाबा अभय सिंह ने इंटरव्यू में बताया था कि उसकी गर्लफ्रेंड के बारे में सबको पता था। अब तो उसकी शादी भी चुकी है। हालांकि आईआईटी बाबा ने ना तो गर्लफ्रेंड का नाम बताया और इस बात का जिक्र किया कि दोनों अभी भी एक-दूसरे के सम्पर्क में हैं या नहीं?
यह भी पढ़ें- IIT Baba ने बताई अपनी लव स्टोरी: अभय सिंह बोले-4 साल से थे रिलेशनशिप में, इसलिए नहीं की प्रेमिका से शादी?

IIT Baba Abhay Singh Interview Viral Video 'पहले साधना करें गर्लफ्रेंड फिर आएं मेरे पास'-आईआई बाबा
महाकुंभ 2025 में आईआईटी बाबा की लव स्टोरी वायरल होने के बाद मीडिया ने उनसे सवाल पूछा कि 'गर्लफ्रेंड आपको खोज रही है। वापस आपके पास आना चाहती है। पेचअप करना चाहती है। आप बाबा बन गए। साधु बन गए क्या अब पेचअप संभव है? आईआईटी बाबा अभय सिंह ने इस सवाल के जवाब में कहा कि 'जो करना चाहती है करो ना। आप उसको बोले पहले साधना करें। भगवान के दर्शन करें। फिर आएं मेरे पास।'
IIT Baba Abhay Singh Instagram: 'वायरल गर्लफ्रेंड' का आया आईआईटी बाबा के पास मैसेज
मीडिया में लव स्टोरी वायरल होने पर आईआईटी बाबा के साथ एक लड़की तस्वीर भी खूब वायरल हुई, जिसके बारे में दावा किया गया कि यह लड़की ही आईआईटी बाबा की गर्लफ्रेंड है। इस वायरल दावे पर स्पष्टीकरण देते हुए आईआईटी बाबा ने बताया कि उस लड़की ने सुबह इंस्टाग्राम पर मैसेज करके उनसे बोला कि हमारी इंस्टाग्राम पर पोस्ट यह फोटो डिलीट कर दो। लोग मुझे तुम्हारी गर्लफ्रेंड बता रहे हैं। पता नहीं क्या-क्या बोल रहे हैं?

'वो गर्लफ्रेंड नहीं बल्कि मेरी बैचमेट व अच्छी दोस्त है'-आईआईटी बाबा
वायरल गर्लफ्रेंड पर आईआईटी बाबा ने आगे कहा कि जिस लड़की को मेरी गर्लफ्रेंड बताकर वायरल किया जा रहा है वो मेरी प्रेमिका नहीं बल्कि एमडीएस की बैचमेट है। वो लड़की और उसका पति दोनों मेरे अच्छे दोस्त हैं। दोनों ने लव मैरिज की है। मैं जब पढ़ाई सिलसिले में बंगलौर गया था तब उनके घर में रुका भी थी। उसने मेरी काफी मदद की। बता दें कि यह तस्वीर अभय सिंह ने बाबा बनने से पहले 18 फरवरी 2019 को अपनी इंस्टाग्राम आईडी से पोस्ट की थी।

iit baba abhay singh biography hindi: आईआईटी बाबा का जीवन परिचय, परिवार, माता-पिता और गांव
आईआईटियन बाबा अभय सिंह का पूरा नाम अभय सिंह ग्रेवाल है। आईआईटी बाबा अभय सिंह मूलरूप से हरियाणा के झज्जर जिले के सासरौली के रहने वाले हैं।
आईआईटी बाबा के पिता कर्ण सिंह ग्रेवाल पेशे से वकील हैं। ये अपने माता-पिता के इकलौते बेटे हैं। इनके एक बहन है, जो कनाडा में रहती हैं।
अभय सिंह ने बॉम्बे आईआईटी से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग की और फिर करीब 40 लाख के पैकेज पर कनाडा में जॉब किया अपनी बहन के पास रहे और कोरोना के समय में भारत लौट आए।
साल 2021 में अभय सिंह का रुझान पूरी तरह से जॉब की बजाय अध्यात्म की ओर हो गया था। अभय सिंह के मुताबित वचे घर पर ही ध्यान और योग करने लगे थे तो परिवार ने पुलिस बुला ली थी।
डेढ़ साल पहले अभय सिंह ने घर छोड़ दिया और देश में साधु-संतों के जाने-माने जूना अखाड़े से जुड़े। परिवार ने इनसे सम्पर्क करने की कोशिश की, मगर पिछले छह माह से इन्होंने घर वालों के नंबर को ब्लॉक कर रखा है।












Click it and Unblock the Notifications