महाकुंभ में IIT Baba के पास आया 'वायरल गर्लफ्रेंड' का मैसेज, Insta DM में अभय सिंह से कह डाला दिल का सारा हाल
IIT Baba Abhay Singh Girlfrined: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू हुए महाकुंभ 2025 में आईआईटी बॉम्बे के पूर्व छात्र अभय सिंह और ग्लैमर की दुनिया से आईं हर्षा रिछारिया वायरल हैं। आईआईटी इंजीनियर बाबा के नाम से फेमस अभय सिंह की तो लव स्टोरी भी सामने आई है। मीडिया में आईआईटी बाबा की गर्लफ्रेंड के तौर पर जिस लड़की की तस्वीर वायरल हो रही है, अब उसी लड़की का बाबा के पास मैसेज तक आ गया है, जिसने आईआईटी बाबा की प्रेम कहानी में बड़ा ट्विस्ट ला दिया है।
महाकुंभ 2025 में मीडिया से बात करते हुए बॉम्बे आईआईटी वाले बाबा अभय सिंह ने पूर्व में अपनी लव स्टोरी का जिक्र करते हुए बताया था कि वे एक लड़की से बहुत प्यार करते थे। दोनों चार साल तक रिलेशनशिप में रहे। घर पर माता-पिता के बीच होने वाले झगड़े देख बाबा अभय सिंह को लगता था कि वे खुद का वैवाहिक रिश्ता संभाल नहीं पाएंगे। इसलिए गर्लफ्रेंड से शादी ही नहीं की और इंजीनियरिंग छोड़कर संत बन गए।
यह भी पढ़ें- IIT Baba ने बताई अपनी लव स्टोरी: अभय सिंह बोले-4 साल से थे रिलेशनशिप में, इसलिए नहीं की प्रेमिका से शादी?

IIT Baba Girlfriend and Love Story? आईआईटी बाबा से क्या बोला वायरल गर्लफ्रेंड ने?
अपनी लव स्टोरी व प्रेमिका की फर्जी तस्वीर वायरल होने के बाद बाबा अभय सिंह ने मीडिया से फिर बात की और बताया कि 'उनके पास सुबह इंस्टाग्राम पर मैसेज आया। यह मैसेज उसी लड़की का था, जिसे मीडिया में मेरी गर्लफ्रेंड बताया जा रहा है। लड़की ने बाबा से बोला कि उनके साथ की तस्वीर की वजह से उसे बाबा की गर्लफ्रेंड समझकर लोग पता नहीं क्या-क्या बोल रहे हैं? इसलिए बाबा को अपने इंस्टाग्राम से उस लड़की की फोटो हटा देनी चाहिए।'
यह भी पढ़ें- महाकुंभ 2025 में छा गई खूबसूरत आंखों वाली बंजारन, बाबा दे रहे चेली बनने व शादी के ऑफर, देखें VIDEO

Who is Iitian Baba: वो अभय सिंह की बैचमेट थी, दोस्त से की शादी
आईआईटी बाबा अभय सिंह ने मैसेज करने वाली लड़की उनकी गर्लफ्रेंड नहीं बल्कि एमडीएस की पढ़ाई के दौरान बैचमेट थी। उसके साथ मेरी एक फोटो है, जिस वजह से लोग उसे मेरी गर्लफ्रेंड बता रहे हैं। बाबा बोले कि 'वह मेरी नहीं बल्कि मेरे दोस्त की गर्लफ्रेंड थी। दोनों ही मेरे अच्छे बैचमेट व दोस्त थे। उन दोनों ने शादी भी कर ली। बंगलौर में पढ़ाई के दौरान उन्हीं के घर में रुका था। उन दोनों ने मेरी बहुत मदद की। यह वायरल फोटो भी उसी दौरान की है। अब लोग जो कहानी बनाए बनाने दो। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता।'
यह भी पढ़ें- Mahakumbh 2025: महाकुंभ से अचानक कहां गायब हो गए IIT इंजीनियर बाबा?
Watch | गर्लफ्रेंड वाली वायरल फोटो की IITian बाबा ने सच्चाई बता दी! #IITBombay #IIT #Prayagraj #Mahakumbh #Mahakumbh2025 #abhaysingh #India #ABPNews
Posted by ABP News on Thursday 16 January 2025
IIT Baba abhey singh Instagram: अभय सिंह वायरल गर्लफ्रेंड की फोटो कहां से आई?
दरअसल, अभय सिंह नए जाने के बाबा हैं। सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। आईआईटी बाबा अभय सिंह की इंस्टाग्राम पर abhey_singh नाम से आईडी है, जिसके 253K followers हैं। यहां अभय सिंह अध्यात्म के बारे में अपने विचार शेयर करते रहते हैं। बाबा बनने से पहले अभय सिंह ने बंगलौर के जेपी नगर की लोकेशन से 18 फरवरी 2019 को कई दोस्तों के टैग करते हुए अपनी इस बैचमेट के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। कैप्शन में लिखा था-Thanks a lot everyone. Had a great time. Will see you all soon. :) Forgot to take a group photo :-/ @snypatil @kauss2bh @dneophyteoalage @jaishrish @pushkar.dongare @rakesh_kanwar @anupriyakashyap

Iit baba abhay singh biography: महाकुंभ 2025 में वायरल हुए आईआईटी इंजीनियर बाबा अभय सिंह का जीवन परिचय
- बॉम्बे आईआईटी से एयरोस्पेस इंजीनियर बनने के बाद संत बने अभय सिंह मूलरूप से हरियाणा के झज्जर जिले के सासरौली के रहने वाले हैं। आईआईटी बाबा का पूरा नाम अभय सिंह ग्रेवाल है।
- आईआईटी बाबा अभय सिंह की उम्र साल है। इन्होंने आईआईटी में 731वीं रैंक हासिल की थी। अभय सिंह के पिता का नाम कर्ण सिंह ग्रेवाल है।
- इंजीनियरिंग करने के बाद अभय सिंह कनाडा अपनी बहन के पास चले गए थे। वहां दो साल करीब 30 लाख के पैकेज पर नौकरी की और साल 2021 में भारत लौट आए।
- अभय सिंह अपने पिता कर्ण सिंह ग्रेवाल के इकलौते बेटे हैं। परिवार से कोई ताल्लुत नहीं रखते हैं। पिछले छह माह से परिवार के सदस्यों के नंबर ब्लॉक कर रखे हैं।
Abhay singh iit bombay: शिक्षा, करियर व आध्यात्मिक जीवन की ओर रुझान
प्रारंभिक जीवन और शिक्षा: अभय सिंह का जन्म हरियाणा के हिसार जिले में हुआ। एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले अभय बचपन से ही पढ़ाई में कुशाग्र थे। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा के बाद आईआईटी (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान) में प्रवेश लिया और अपनी इंजीनियरिंग की डिग्री पूरी की।
इंजीनियरिंग करियर: अभय ने अपनी शिक्षा के बाद एक प्रतिष्ठित कंपनी में अच्छी सैलरी के साथ नौकरी शुरू की। लेकिन, उनकी रुचि भौतिक जीवन की बजाय आध्यात्मिकता की ओर अधिक थी।
परिवार और समाज से संघर्ष: अभय सिंह ने अपने परिवार और समाज के विचारों के विपरीत जाकर आध्यात्मिक पथ पर चलने का निर्णय लिया। उनके इस निर्णय को परिवार और समाज ने नकार दिया, और उन्हें "पागल" समझा गया।
अध्यात्मिक खोज की शुरुआत: अभय ने अपनी नौकरी छोड़कर ध्यान और योग का अभ्यास शुरू किया। उन्होंने अपने जीवन के सत्य को जानने के लिए यात्रा पर निकलने का फैसला किया।
महाकुंभ 2025 में अभय सिंह का जूना अखाड़ा से जुड़ाव: महाकुंभ 2025 में अभय सिंह ने जूना अखाड़ा के संतों के साथ अपने आध्यात्मिक जीवन की शुरुआत की। काशी में जूना अखाड़ा के संतों ने उन्हें आध्यात्मिकता का मार्ग दिखाया।
महाकुंभ 2025 प्रयागराज में अभय सिंह का योगदान: अभय सिंह ने महाकुंभ में साधु-संतों के साथ रहकर ध्यान, साधना और सेवा में भाग लिया। उनकी सादगी और आध्यात्मिक ज्ञान के कारण वे महाकुंभ में वायरल हो गए।
अभय सिंह का संदेश: अभय सिंह का कहना है कि उनका जीवन केवल आत्मा की खोज और समाज की सेवा के लिए समर्पित है। उनका मानना है कि भौतिक जीवन में सुख की बजाय सच्चा आनंद आत्मा की शांति में है।












Click it and Unblock the Notifications