IIT-बॉम्बे की अदिति को प्लेसमेंट में मिला सबसे बड़ा ऑफर, जाएंगी अमेरिका
इस साल प्लेसमेंट में देश के सभी आईआईटी में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स में अदिति को सबसे बड़ा ऑफर मिला है। उन्हें अमेरिका में जॉब लोकेशन मिली है।
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के रतलाम की रहने वाली अदिति लड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में है। साल 2013 में जेईई (एडवांस) में टॉप सिक्स रैंक में शामिल रहने वाली अदिति ने आईआईटी-बॉम्बे में एडमिशन लिया था और तीन साल बाद उन्हें कैंपस प्लेसमेंट में उबर की ओर से बड़ा ऑफर मिला है।

इस साल प्लेसमेंट में देश के सभी आईआईटी में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स में अदिति को सबसे बड़ा ऑफर मिला है। उन्हें अमेरिका में जॉब लोकेशन मिली है। आईआईटी-बॉम्बे से अमेरिका में नौकरी पाने वाली अदिति पहली लड़की हैं।
बीटेक के कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर बैच के 90 स्टूडेंट्स में से महज चार या पांच ही लड़कियां हैं। एक प्रोफेसर ने बताया कि सभी लड़कियां पढ़ने में काफी तेज हैं।
प्रोफेसर ने बताया कि अदिति अपने बाद के बैच में आने वाली लड़कियों के लिए भी रोल मॉडल हैं। प्लेसमेंट में अदिति के अलावा उसके बैचमेट प्रांजल खरे को भी उबर में नौकरी मिली है। प्रांजल 2013 में जेईई (एडवांस) में टॉप 10 रैंक में शामिल था।
क्लास की दूसरी लड़कियों को भी प्लेसमेंट में बेहतर नौकरी मिली है। पलक जैन और चार्मी दहिया को गूगल के इंडिया ऑफिस में नौकरी मिली है। हालांकि पलक को प्री-प्लेसमेंट के जरिए नौकरी मिली है।












Click it and Unblock the Notifications