Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पुलवामा में पुलिस ने दो नाकों पर रोकी थी विस्फोटक भरी कार, आईजी ने बताया कैसे नाकाम किया हमला

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में विस्फोटक से भरी कार मिलने के मामले में पुलिस ने बताया है कि एक हफ्ते पहले उन्हें इस तरह की सूचना मिल गई थी। कश्मीर पुलिस आईजी विजय कुमार ने बताया है कि इसका मकसद सुरक्षा बलों की गाड़ी को निशाना बनाना था। गाड़ी में करीब 40 से 45 किलो विस्फोटक मिला है। गाड़ी में विस्फोटक लेकर आए आतंकी के हिज्बुल और जैश से जुड़े होने का दावा पुलिस की ओर से किया गया है।

IG Kashmir police Vijay Kumar on Pulwama ied attack averted security forces

आईजी विजय कुमार ने बताया, पुलवामा पुलिस को पिछले एक हफ्ते से खबर मिल रही थी कि जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन एक आत्मघाती हमला करने वाले हैं। इसके लिए उसने एक सेंट्रो कार ली है उसमें आईडी भर कर वो किसी भी समय हमला कर सकते हैं। जिसके बाद पुलिस और सीआरपीएफ ने मिलकर नाका लगाया, जिस गाड़ी की खबर थी जब वो नाके के पास आई तो उसे चेतावनी देते हुए फायर की गई। अंधेरे का फायदा उठाते हुए आतंकी गाड़ी घुमाकर भाग गया। अगले नाके पर गाड़ी को फिर रोक लिया गया लेकिन आतंकी भागने में कामयाब हो गया। जिसके बाद गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया।

बता दें कि सुरक्षाबलों राजपुरा रोड पर शादीपुरा के पास एक सफेद रंग की सेंट्रो कार में आईईडी (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बरामद करने के बाद बम डिस्पोजल स्क्वाड ने कार को उड़ा दिया। पुलवामा पुलिस के बाद सीआरपीएफ और आर्मी ने भी इस ऑपरेशन में हिस्सा लिया और हमले को नाकाम किया।

कार में पिछली सीट पर विस्फोटक से भरे नीले रंग के ड्रम रखे गए थे। आसपास के घरों को खाली कराने के बाद में वाहन को धमाका कर उड़ा दिया गया। कार पर स्कूटर की नंबर प्लेट लगी थी, जिसका रजिस्ट्रेशन कठुआ जिले का मिला है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+