IFS अफसर की स्वीमिंग पूल में डूबने से मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
आशीष सोनीपत के रहने वाले थे और उनकी उम्र 30 साल थी, वो भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में वर्ष 2016 में चयनित हुए थे।
नई दिल्ली। भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के एक प्रशिक्षु अधिकारी का शव दिल्ली की एक स्वीमिंग पूल से बरामद किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि दक्षिण दिल्ली के बेर सराय में सोमवार रात को एक प्रशिक्षण संस्थान के स्वीमिग पूल से आशीष दहिया का शव मिला है।
आशीष की मौत साथी महिला अधिकारी को स्विमिंग पूल में डूबने से बचाने की कोशिश में हुई। आशीष के परिजनों ने हत्या आशंका जताते हुए मौत की जांच की मांग की है। परिजनों का कहना है कि आशीष बहुत अच्छे तैराक थे इसलिए उनकी मौत डूबने से हो ही नहीं सकती।
आशीष सोनीपत के रहने वाले थे और उनकी उम्र 30 साल
बताया जा रहा है कि आशीष सोनीपत के रहने वाले थे और उनकी उम्र 30 साल थी। वो भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में वर्ष 2016 में चयनित हुए थे, और सोमवार शाम को अपने कुछ मित्रों, जो भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के प्रशिक्षु अधिकारी हैं, से मिलने बेर सराय स्थित फॉरेन सर्विस इंस्टीट्यूट में आए थे।
पार्टी के दौरान सभी अधिकारियों ने काफी शराब पी थी
स्विमिंग पूल के किनारे हो रही पार्टी के दौरान अधिकारियों ने पूल में स्नान करने का इरादा बनाया जिस दौरान ये हादसा हुआ। पुलिस को मौके पर मिले सबूतों से पता चलता है कि पार्टी के दौरान सभी अधिकारियों ने काफी शराब पी हुई थी।
परिवार वाले और दोस्त हतप्रभ हैं
जम्मू-कश्मीर कैडर के आईएएस अफसर आशीष दहिया के इस तरह से चले जाने से उनके परिवार वाले और दोस्त हतप्रभ हैं, किसी को भरोसा नहीं हो रही है कि एक गोल्ड मेडलिस्ट अचानक ऐसे कैसे चला गया, उनके दोस्त फेसबुक पर गहरा दुख जता रहे हैं। फिलहाल आशीष की बॉडी एम्स में पोस्टमार्टम के लिए पहुंच गई है।
गोल्ड मेडल मिलने पर जताई खुशी
15 मई को ही आशीष दहिया ने गोल्ड मेडल मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए अपने फेसबुक अकाउंट पर लिखा था कि इस गोल्ड मेडल को मैं अपने सभी दोस्तों को समर्पित करता हूं, जिन्होंने मेरी परीक्षा के दौरान नोट्स तैयार करने और पढाई में मदद की है।













Click it and Unblock the Notifications