अब से पहले आपने नहीं देखी होगी दो बाघों की ऐसी लड़ाई, वायरल हो रहा है VIDEO
नई दिल्ली: संरक्षण के बाद अब दुनिया में बाघों की संख्या तेजी से बढ़ी है। बाघ जंगल में अपना वर्चस्व कायम करने के लिए आपस में लड़ते हैं। कई बार तो ये दूसरे बाघ की जान तक ले लेते हैं। इसी तरह का एक वीडियो ट्विटर पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो बाघ आपस में लड़ते हैं। इस दौरान बाघिन वहां पर खड़ी होकर पूरी लड़ाई को देखती रहती है।

IFS अधिकारी ने शेयर किया वीडियो
IFS अधिकारी सुधा रमन ने एक वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा कि कभी आपने बाघों की लड़ाई देखी है। ये किसी कुश्ती से कम नहीं है। इस लड़ाई में जो जितेगा इलाका उसका होगा। इसके साथ ही बाघिन भी उसी के साथ रहेगी। वहीं जो हारेगा उसको इलाका छोड़कर जाना पड़ेगा, साथ ही नए घर की तलाश भी करनी पड़ेगी। IFS ने जो वीडियो पोस्ट किया है, वो तो 2013 का बताया जा रहा है, लेकिन अब ये दोबारा से ट्विटर पर वायरल हो रहा है।
बाघिन ने नहीं किया कुछ
तीन मिनट के इस वीडियो में दो बाघ आपस में लड़ते हैं, जबकि बाघिन चुपचाप पास खड़ी होकर देखती रहती है। शुरू में एक बाघ ने दूसरी की गर्दन दबा दी, ऐसे में लगा कि वो मर जाएगा, लेकिन वो फिर से खड़ा होता है और लड़ाई शुरू कर देता है। खास बात ये है कि बीच-बीच में दोनों बाघ रुककर आराम भी करते हैं। वहीं लड़ाई में कौन जीतता है और कौन हारता है, ये वीडियो में नहीं दिखाया गया है। फिलहाल लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।
शेर का वीडियो हुआ था वायरल
कुछ दिन पहले ओडिशा में तैनात IFS अधिकारी सुशांत नंदा ने ट्विटर पर एक वीडियो ट्वीट किया था। जिसमें एक शेर आराम से झाड़ियों के पीछे सो रहा होता है। इसी बीच वहां पर एक सियार आता है और उसकी पूंछ खींच देता है। इस पर शेर गुस्से से उठ जाता है, लेकिन तब तक सियार वहां से निकल जाता है। नींद से जागा शेर ये समझ ही नहीं पाता कि उसके साथ हुआ क्या और चुपचाप बैठा रहता है। 15 सेकेंड का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications