UPSC टॉपर IFS अपाला मिश्रा ने चुन लिया जीवनसाथी, जानिए कौन हैं अभिषेक बाकोलिया, जिन्होंने जीता दिल?
Apala Mishra Marriage: भारतीय विदेश सेवा की सबसे चर्चित अधिकारियों में से एक अपाला मिश्रा ने भी जीवनसाथी चुन लिया है। अपाला मिश्रा का दिल अभिषेक बाकोलिया ने जीता है। दोनों ही आईएफएस अफसर हैं।
साल 2022 बैच के IFS अभिषेक बाकोलिया के साथ जिंदगी की नई शुरुआत की जानकारी खुद साल 2021 बैच की आईएफएस डॉ. अपाला मिश्रा ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। साथ ही अपाला ने अपनी इस्टाग्राम प्रोफोइल भी बदल ली है। नई फोटो वे अभिषेक बाकोलिया के साथ नजर आ रही हैं।

आईएफएस अपाला मिश्रा ने इंस्टाग्राम पर अभिषेक बाकोलिया के साथ चार तस्वीरें शेयर की है। तस्वीरों पर कैप्शन Wedding vows 💍(शादी की शपथ) लिखा है। हालांकि यह तय नहीं हुआ है कि उन्होंने शादी कर ली है या नहीं है। कमेंट में उनको शादी की खूब बधाई जा रही है।
अपाला मिश्रा की इस पोस्ट पर कमेंट की बाढ आई है। महज 7 दिन में पोस्ट को 1 लाख 21 हजार 715 लोग लाइक कर चुके हैं। आईपीएस नवजोत सिमी, आईएएस रिया डाबी और उनके पति आईपीएस मनीष कुमार ने भी लाइक किया है।

अपाला मिश्रा कौन हैं ? (who is Apala Mishra)
- IFS अपाला मिश्रा आर्मी कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज (2012 बैच) की छात्रा रही हैं।
- तीसरे प्रयास में यूपीएससी में सफलता हासिल करते हुए नौवीं रैंक पाई।
- साक्षात्कार में सर्वोच्च अंक (215 अंक) प्राप्त कर रिकॉर्ड बनाया।
- अपाला मिश्रा के पिता आर्मी एजुकेशन कॉर्प्स (एईसी) के सेवानिवृत्त कर्नल अमिताभ मिश्रा हैं।

- अपाला मिश्रा की मां अल्पना मिश्रा दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रोफेसर और हिंदी लेखिका भी हैं।
- अपाला मिश्रा के भाई मेजर अभिलेख मिश्रा 5 पैरा में सेवारत हैं।
- अपाला मिश्रा की प्रारंभिक शिक्षा एन मैरी स्कूल, देहरादून से कक्षा 10 तक हुई है।
- अपाला की 11वीं और 12वीं दिल्ली पब्लिक स्कूल रोहिणी दिल्ली से हुई है।
- अपाला ने नवंबर 2017 में बीडीएस कोर्स पूरा करने के बाद 2018 में यूपीएससी परीक्षा की तैयारी शुरू की।
- अपाला मिश्रा एक एथलीट और बास्केटबॉल खिलाड़ी भी थीं, जिन्होंने विश्वविद्यालय स्तर पर कॉलेज टीम का प्रतिनिधित्व किया।
- अपाला मिश्रा मूलरूप से यूपी के बस्ती की रहने वाली हैं। वर्तमान में इनका परिवार गाजियाबाद में रहता है।

अभिषेक बाकोलिया कौन हैं? (Who is Abhishek Bakolia)
- अभिषेक बाकोलिया पंजाब के फरीदकोट जिले के कोटकपूरा के रहने वाले हैं।
- पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज चंडीगढ़ से कम्प्यूटर साइंस की डिग्री ली।
- अभिषेक बाकोलिया नेजेपी मॉर्गन में इंटर्नशिप की थी। उसी दौरान IFS बनने की ठानी।
- मार्च 2020 में यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की।
- साल 2021 में पहले ही प्रयास में यूपीएससी क्रैक कर ली थी।
- टॉपर्स टॉक देखकर यूपीएससी क्रैक करने की रणनीति बनाई।












Click it and Unblock the Notifications