क्या आप भी खोलना चाहते हैं पेट्रोल पंप, जानें कैसे मिलेगा लाइसेंस
नई दिल्ली, 03 सितंबर। अगर आप भी खुद का बिजनेस करके पैसे कमाने की सोच रहे हैं, तो पेट्रोल पंप खोलना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि भारत में हर दिन पेट्रोल-डीजल की खपत बढ़ रही है। इसके चलते पेट्रोल पंप मालिकों की हर दिन अच्छी कमाई भी होती है। भारत में आईओसीएल, बीपीसीएल, एचपीसीएल, एस्सार और रिलायंस जैसी सरकारी और प्राइवेट कंपनियां पेट्रोल पंप के लिए लाइसेंस देती हैं।

ये भी पढ़ें- Fuel Rates: आज क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट? घटे या बढ़े जानिए यहां

कौन ले सकता है पेट्रोल पंप का लाइसेंस
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारत में रहने वाला कोई भी व्यक्ति जिसकी उम्र 21 वर्ष से 55 वर्ष है। वह पेट्रोल पंप का लाइसेस ले सकता है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र में पेट्रोल पंप खोलने के लिए व्यक्ति को 10वीं पास होना चाहिए, जबकि शहरी क्षेत्र के लिए 12वीं पास होना चाहिए। हालांकि इसके लिए उसे लाइसेंस के लिए कुछ फीस देनी होगी। साथ ही कई कागजी प्रक्रियाओं से भी गुजरना होगा।

पेट्रोल पंप खोलने के लिए देनी होगी इतनी लाइसेंस फीस
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ग्रामीण क्षेत्र में पेट्रोल पंप खोलने के लिए व्यक्ति को 15 लाख रुपए तक लाइसेंस फीस देनी होगी। वहीं, शहरी क्षेत्र में इसके लिए उसे 35 लाख रुपए तक की लाइसेंस फीस देनी होगी। अधिक जानकारी पेट्रोल पंप खोलने के इच्छुक लोग संबंधित कंपनियों की ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

जानें कैसे अलॉट होता पेट्रोल पंप
इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर दी गई जानकारी की मानें तो पेट्रोलियम कंपनी टीम के रिसर्च के बाद ही किसी नए जगह या फिर किसी आउटलेट खोलने की अनुमति देती हैं। वहीं, अगर किसी जगह पर कंपनी को सबसे ज्यादा फायदा होता है, तो वह उसे अपने मार्केटिंग का हिस्सा मान लेती है। इसके बाद कंपनी उस जगह पर आउटलेट खोलने के लिए विज्ञापन जारी करती है। इसके बाद लाइसेंस अलॉट किए जाते हैं। अधिक दिशा-निर्देश इच्छुक लोग www.iocl.com पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं।

इतनी जमीन होना है जरूरी शर्त
अगर पेट्रोल पंप खोलने के इच्छुक हैं तो आपको पढ़ाई के अलावा 800-1200 स्क्वॉयर मीटर की जगह जरूरी है। बिना इसके आपको लाइसेंस नहीं मिल सकता है। हालांकि, अगर आपके जमीन नहीं है तो आप उक्त जगह पर जमीन भी लीज पर ले सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपको कंपनी के जरूरी डिटेल्स भी प्रस्तुत करना होगा। जानकारी की मानें तो कंपनी की तरफ से 1200 वर्ग मीटर की जगह ग्रामीण क्षेत्र, जबकि शहरी क्षेत्र के लिए 800 वर्ग मीटर जमीन का निर्धारण किया गया है।

एक से अधिक आवेदन आने पर लॉटरी सिस्टम का किया जाता है प्रयोग
अगर किसी नए क्षेत्र में पेट्रोल पंप खोलने के लिए ऑयल कंपनी विज्ञापन प्रकाशित करती है और उसे एक से अधिक आवेदन मिल जाते हैं, तो कंपनी पारदर्शिता के लिए लॉटरी सिस्टम का इस्तेमाल करती है। लॉटरी सिस्टम में जिस व्यक्ति का नाम आता है, उसे पेट्रोल पंप उस जगह पर खोलने की अनुमति दे दी जाती है।












Click it and Unblock the Notifications