'उद्धव ठाकरे अगर छगन भुजबल से मदद मांगी होती तो आज भी सीएम होते', NCP नेता के जन्मदिन पर बोले अजीत पवार

महाराष्ट्र के पूर्व उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने कहा कि महाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन से पहले उद्धव ठाकर अगर छगन भुजबल से मदद मांगी होती तो वे आज भी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बने रहते।

महाराष्ट्र के पूर्व उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने कहा कि महाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन से पहले उद्धव ठाकर अगर छगन भुजबल से मदद मांगी होती तो वे आज भी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बने रहते। छगन भुजबल के 75वें जन्मदिन के अमृत महोत्सव पर कई नेता शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि छगन भुजबल बागियों से निपटने के लिए सही व्यक्ति होते। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को संपर्क करना चाहिए था।

उद्धव ठाकरे

अजीत पवार ने कहा कि उद्धव ठाकरे को छगन भुजबल की मदद लेनी चाहिए थी। जब शिवसेना के 15 विधायक बागी होकर पार्टी छोड़ दिए थे। कहा कि वह ऐसे परिदृश्यों के मास्टर हैं। अगर आपने उनसे संपर्क किया होता तो आप अभी भी महाराष्ट्र के सीएम होते।

वहीं, इस कार्यक्रम में उद्धव ठाकरे ने कहा कि छगन भुजबल अगर शिवसेना नहीं छोड़ते तो महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बन जाते। साथ ही शिवसेना प्रमुख ने कहा कि मैं अब शॉक-प्रूफ हो गया हूं। लेकिन जब भुजबल ने शिवसेना छोड़ी तो मेरा परिवार सदमे में था। उन्होंने कहा कि हमारे अपने परिवार के सदस्यों में से एक ने हमें छोड़ दिया था।

शिवसेना से कांग्रेस फिर एनसीपी के हुए छगन भुजबल

छगन भुजबल के जन्मदिन पर आयोजित समारोह में उद्धव ठाकरे और अजीत पवार के अलावा नेशनल कांफ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला के साथ एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार और कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट भी शामिल हुए।कभी शिवसेना के तेजतर्रार नेता भुजबल ने बाल ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना को छोड़ दिया था। 1990 के दशक में कांग्रेस में शामिल हो गए थे। इसके बाद उन्होंने शरद पवार की एनसीपी में शामिल हो गए।

यह भी पढ़ें- बॉम्बे हाईकोर्ट ने उद्धव के पक्ष में सुनाया फैसला, कहा- BMC तुरंत ऋतुजा का इस्तीफा मंजूर करे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+