योगी बोले, सुप्रीम कोर्ट सबरीमाला पर फैसला दे सकता है तो राम मंदिर पर देरी क्यों?

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर को लेकर शनिवार को बड़ा बयान दिया है। सीएम योगी ने कहा कि, अगर सुप्रीम कोर्ट सबरीमाला पर अपना फैसला दे सकता है तो राम मंदिर पर देरी क्यों हो रही है। किसी के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए। बता दें इससे पहले कल मुख्यमंत्री योगी ने कहा था कि, अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ है, और ना ही यह सत्तारूढ़ दल के लिए चुनाव मुद्दा है।

If SC can decide on Sabarimala, it can also take a decision on Ram temple: Yogi Adityanath

सीएम योगी ने शनिवार को दिल्ली में एक कार्यक्रम के बाद कहा कि, किसी के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए, अगर सुप्रीम कोर्ट सबरीमाला पर फैसला दे सकता है तो राम मंदिर पर फैसले में भी देरी नहीं होनी चाहिए। राम जन्मभूमि का मसला राजनीतिक नहीं धार्मिक भावनाओं से जुड़ा हुआ है। बता दें कि योगी आदित्यनाथ ने 20 अक्टूबर को भी इशारों ही इशारों में राम मंदिर निर्माण को लेकर तैयारियां शुरू करने की बात कही थी

वहीं सीएम योगी ने नोएडा के जेवर में बन रहे एयरपोर्ट को लेकर कहा कि, अगले 3 साल में हमारी सरकार जेवर में एक ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का निर्माण करेगी, साथ ही कुशीनगर में भी एक इंटरनैशनल एयरपोर्ट बनाया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+