FWICE के सदस्य बोले- अगर सलमान खान मीका सिंह के साथ काम करते हैं तो उन्हें भी बैन करेंगे
नई दिल्ली। बॉलीवुड के स्टार सिंगर मीका सिंह को हाल ही में पिछले हफ्ते कराची में उनके प्रदर्शन के बाद ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (एआईसीडब्ल्यूए) और फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (एफडब्ल्यूआईसीई) ने प्रितबंधित कर दिया था। दरअसल मीका के खिलाफ यह प्रतिंबध इसलिए लगाया गया क्योंकि वो जम्मू-कश्मीर से 370 हटाने के बाद भारत-पाक तनाव के बारे में जानकारी होने के बावजूद पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति, परवेज मुशर्रफ की बेटी के अरबपति चचेरे भाई की शादी के कार्यक्रम में प्रोग्राम करने के लिए पहुंचे हुए थे। जिसकी वजह से भारतीयों की भावनाएं आहत हुईं।

एआईसीडब्ल्यूए और एफडब्ल्यूआईसीई ने उद्योग जगत से सभी लोगों ने मीका सिंह के कड़ा रुख अख्तियार करने की मांग की। लेकिन अब एफडब्ल्यूआईसीई के मेंबर ने कहा कि यदि सलमान खान भी उनके साथ शो करेंगे तो उनको भी बैन किया जाएगा। क्योकि सलमान और मीका सिंह का एक शो ह्यूस्टन में पहले से ही निर्धारित है। इस इवेंट में अमेरिका की भी कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। गिग को सोहेल खान की इवेंट मैनेजमेंट टीम ने भारत में जेए इवेंट्स के जोडी पटेल और यूएस में भावेश पटेल के साथ आयोजित किया है और सिंह ह्यूस्टन शो का एक हिस्सा है जो 28 अगस्त के लिए निर्धारित है। लेकिन अब देखना है कि क्या सलमान मीका के साथ शो करते हैं या नहीं?
एक मीडिया हाउस ने जब जॉर्डन की टीम से संपर्क किया तो उसने कहा कि हम केवल भावेश पटेल के साथ कर रहे हैं। क्योंकि हमारा अनुबंध उनके साथ है। अमेरिकी में कुछ स्थानीय प्रमोटरों ने मीका के शो में शामिल करने का फैसला किया होगा। सलमान को इस कार्यक्रम में मीका से कोई लेना-देना नहीं होगा। वे मंच पर बातचीत भी नहीं करेंगे।
जब मिका ने सोशल मीडिया पर कॉन्सर्ट के बारे में जानकारी देने की बात पूछी गई तो जॉर्डन ने कहा किमिका को खुद को बढ़ावा देने के लिए सलमान के नाम का उपयोग करना चाहिए, जो उद्योग में हर कोई करता है। दूसरी ओर से एफडब्ल्यूआईसीई के महासचिव अशोक दुबे ने साफतौर पर कह दिया है कि स्टार कितना भी बड़ा क्यों न हो, अगर कोई प्रतिबंध के बावजूद मीका के साथ काम करता है तो उस अभिनेता को भी उद्योग से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- बेयर ग्रिल्स का दावा- Man vs Wild के पीएम मोदी वाले एपिसोड ने तोड़े सारे रिकॉर्ड
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications