मोदी दोबारा प्रधानमंत्री नहीं बने तो आत्महत्या कर लूंगा- वसीम रिजवी
नई दिल्ली- उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सैयद वसीम रिजवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर एक बहुत ही बड़ा बयान दिया है। रिजवी ने मंगलवार को एक बयान जारी कर कहा है कि, "अगर 2019 में नरेंद्र मोदी दोबारा देश के प्रधानमंत्री नहीं बने, तो मैं अयोध्या में राम मंदिर के गेट के पास जाकर आत्महत्या कर लूंगा।"

रिजवी यहीं तक नहीं रुके। उन्होंने ये भी कहा कि, "अगर 2019 में किसी और सियासी दल का नेता देशद्रोहियों की मदद से प्रधानमंत्री बन जाता है, तो मैं आत्महत्या कर लूंगा, क्योंकि देशद्रोहियों के हाथों मरने से अच्छा है, इज्जत की मौत मरना।" उनके मुताबितक, "देशप्रेमियों में नरेंद्र मोदी के लिए मोहब्बत है, तो गद्दारों में खौफ है। वह देश के कुशल प्रधानमंत्री हैं।" इस दौरान रिजवी ने खुद को मिलने वाली धमकियों का भी जिक्र किया है।
उन्होंने कहा है, "राष्ट्र हर मजहब से ऊपर होता है। जब भी मैं राष्ट्रहित की कोई बात करता हूं, तो कट्टरपंथी मुझे जान से मारने की धमकी देते हैं। वह कहते हैं कि जाने दो मोदी सरकार को हम तुम्हें बोटी-बोटी काट देंगे।" शायद इन्हीं धमकियों के कारण उन्होंने मोदी के पीएम नहीं बनने पर आत्महत्या जैसी कदम तक उठाने की बात कह दी है।
गौरतलब है कि वसीम रिजवी राम मंदिर को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहे हैं। उन्होंने पिछले दिनों मदरसों को लेकर भी ऐसा ही बड़ा बयान दिया था, जिसके बाद उन्हें धमकियां मिलीं थीं। जनवरी में उन्होंने पीएम मोदी को खत लिखकर देशभर में मदरसे बंद करने की अपील की थी।
अपने खत में उन्होंने आरोप लगाा था कि मदरसों के द्वारा आतंकी संगठन आईएसआईएस (ISIS) के विचार फैलाए जा रहे हैं। उन्होंने यहां तक दावा किया था कि अगर जल्द ही मदरसों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो कुछ ही वर्षों में देश के ज्यादातर मुसलमान आईएसआईएस (ISIS) का समर्थक बन जाएगा।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications