सरकार ने दिया विजय माल्या की चिट्ठी का जवाब, कहा- पैसा चुकाना होता तो पहले ही चुका देते
नई दिल्ली। देश के कई बैंकों से करोड़ों रुपये का चूना लगाकर भागा विजय माल्या ने पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा कि वह लोन चुकाना चाहता था। माल्या ने ट्वीट कर पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी शेयर किया है। इस बीच राज्य विदेश मंत्री एमजे अकबर ने इस चिट्ठी का जवाब देते हुए कहा है कि अगर माल्या लोन चुकाने चाहते थे, तो बहुत पहले ही चुका सकते थे। विजय माल्या ने अपनी चिट्ठी में लिखा कि वह बैंकों का बकाया देने की लगातार कोशिश में हैं लेकिन उसे बैंकों से फ्रॉड करने वाले पोस्टर बॉय की तरह पेश किया जा रहा है।

विजय माल्या की चिट्ठी का जवाब देते हुए एमजे अकबर ने कहा, 'अगर विजय माल्या उन बैंकों का भुगतान करना चाहते, तो वे कई सालों पहले ही चुका सकते थे।'
माल्या ने सार्वजनिक किए खत में कहा है कि उन्होंने प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को 15 अप्रैल 2016 को पत्र लिखा था लेकिन उनको इसका कोई जवाब नहीं दिया गया। अब मैं चीजों को साफ करने के लिए इन पत्रों को सार्वजनिक कर रहा हूं।
विजय माल्या ने लिखा कि बैंको का दावा ब्याज की रकम को लेकर है, लोन की रिकवरी सिविल मैटर है लेकिन उसके खिलाफ आपराधिक मामला बनाया गया है। इस चिट्ठी में माल्या ने कहा है कि कहा कि वो इस सबसे थक चुका है। विजय माल्या ने कहा है कि सीबीआई और ईडी उसपर आपराधिक चार्ज लगा रहे हैं जो कि उसके खिलाफ एजेंडा है। कर्ज चुकाने की कोशिश कर रहा हूं लेकिन राजनैतिक व्यवधान होगा तो फिर कुछ नहीं कर पाउंगा।












Click it and Unblock the Notifications