लोकसभा चुनाव आज हुए तो किसे मिलेगी कितनी सीटें, क्या अपने दम पर सरकार बना लेगी BJP?
अगर आज लोकसभा चुनाव होते है तो एनडीए का प्रदर्शन शानदार रहने की उम्मीद है और वह 343 सीटें जीत सकती है। सर्वे के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी (BJP) को 281 सीटें मिल सकती हैं। यानी बीजेपी अपने दम पर सरकार बना सकती है। यह दावा इंडिया टुडे ग्रुप के CVoter का Mood of the Nation (MOTN) ओपिनियन पोल में किया गया है।
इंडिया टुडे-सीवोटर मूड ऑफ द नेशन ओपिनियन पोल के अनुसार, कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया ब्लॉक, जिसने पहले 2024 के लोकसभा चुनावों में 232 सीटें हासिल की थीं, उसकी संख्या घटकर 188 रह सकती है। इतना ही नहीं, 2024 के चुनाव में कांग्रेस को 99 सीटें मिली थीं, जो अब घटती हुई दिखाई दे रही है।

सर्वें के मुताबिक, कांग्रेस को 78 सीटें मिल सकती हैं। खबर के मुताबिक, यह सर्वें 2 जनवरी से 9 फरवरी, 2025 तक आयोजित किया गया था। इसमें सभी 543 लोकसभा क्षेत्रों के 125,123 लोगों की राय का विश्लेषण किया गया। इस सर्वे का उद्देश्य देश की सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक स्थिति को समझना था।
किसे मिलेगी कितनी सीटें
एनसीएम- 343
इंडिया ब्लॉक- 188
अन्य- 2
अनुमानित वोट शेयर
वोट शेयर के मामले में एनडीए, जिसने पहले 292 सीटें जीती थीं - 272 के आधे से ज़्यादा - में 3 प्रतिशत अंकों की वृद्धि होने की उम्मीद है, जो 47% तक पहुंच जाएगी। इसके विपरीत, इंडिया ब्लॉक को वोट शेयर में केवल 1% की मामूली वृद्धि का अनुभव होने का अनुमान है। इस सर्वे का उद्देश्य देश की सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक स्थिति को समझना था।












Click it and Unblock the Notifications