तेलंगाना में कांग्रेस को मिली सत्ता तो दलालों का बोलबाला होगा: केसीआर

धरणी पोर्टल को लेकर बीआरएस प्रमुख व सीएम चंद्रशेखर राव ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो दलाल राजस्व विभाग पर फिर से हावी हो जाएंगे। सीएम ने याद दिलाया कि कांग्रेस ने धरणी पोर्टल को खत्म करने चाहती है। ऐसे में किसानों की जमीनों पर ब्रोकर्स का कब्जा हो जाएगा।

तेलंगाना मुख्यमंत्री व भारत राष्ट्र समित के अध्यक्ष के चंद्रशेखर राव इन दिनों अपनी पार्टी के लिए चुनावी अभियान तहत ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। उन्होंने इस सप्ताह बुधवार को सिरपुर में एक जनसभा कौ संबोधित किया। मंच से केसीआर ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि लोगों को कांग्रेस को वोट नहीं करना चाहिए, क्योंकि ये पार्टी अगर सत्ता में आ गई तो रायथु बंधु को खत्म कर देगी, धरणी को बंगाल की खाड़ी में फेंक देगी और किसानों को केवल तीन घंटे बिजली मिलेगी।

KCR over Congress for Raythu Bandhu

बेल्लमपल्ली, सिरपुर और आसिफाबाद विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी सभाओं में सीएम केसीआर ने कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो दलाल राजस्व विभाग पर फिर से हावी हो जाएंगे। सीएम ने कहा कि कांग्रेस धरणी पोर्टल को खत्म करना चाहती है।

वहीं सीएम ने पूर्व की कांग्रेस केंद्र सरकार का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एससीसीएल तेलंगाना की संपत्ति है। लेकिन केंद्र को केवल पिछली कांग्रेस सरकार के कारण हिस्सा मिला है। सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड में 49 प्रतिशत इक्विटी शेयर केंद्र का हो गया है, जो कि केवल तेलंगाना का था। सीएम ने दोहराया कि एससीसीएल तेलंगाना की संपत्ति है।

केसीआर ने दावा कि पिछले 10 वर्षों में तेलंगाना में हुए वो 50 वर्षों में कांग्रेस नहीं कर पाई थी। सीएम ने कहा कि जनता को बीआरएर और कांग्रेस शासन की तुलना करनी चाहिए। बीआरएस सरकार ने आदिवासी क्षेत्रों का भी तेजी से विकास किया। आदिवासी लोगों को न्याय सुनिश्चित करने के लिए आसिफाबाद जैसे दूरदराज के स्थान को भी जिला मुख्यालय बनाया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+