बंगाल के BJP चीफ ने ममता बनर्जी को बताया पीएम की रेस में सबसे आगे

कोलकाता। बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने शनिवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के जन्मदिन पर उनके अच्छे स्वास्थ्य और प्रधानमंत्री बनने की शुभकामनाएं दी। दिलीप घोष ने प्रदेश की सीएम ममता बनर्जी की तारीफ कर अपनी पार्टी में असहज स्थिति पैदा कर दी। घोष ने कहा कि उन्हें फिट रहने की जरूरत है क्योंकि इस वक्त अगर कोई बंगाली है जिसके पीएम बनने के सबसे ज्यादा चांस हैं तो वे ममता बनर्जी हैं। हालांकि बाद में उन्होंने इस पर सफाई भी दी।

If Any Bengali Has Chance To Be PM, Its Mamata Banerjee: State BJP Chief Dilip Ghosh

दिलीप घोष ने ममता बनर्जी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा, मैं सीएम को जन्मदिन की शुभकामना देना चाहूंगा, मैं उनके स्वास्थ्य और उनकी कामयाबी की प्रार्थना करता हूं क्योंकि हमारे राज्य की कामयाबी उनकी कामयाबी पर निर्भर है...हमलोग चाहते हैं कि वो स्वस्थ्य रहें ताकि वो ठीक से काम कर सकें। उन्हें तंदुरुस्त रहने की जरूरत है क्योंकि इस राज्य से अगर ऐसा कोई बंगाली है जिसके पीएम बनने के चांस हैं तो वो ममता बनर्जी हैं, इसलिए उन्हें तंदुरुस्त रहना चाहिए।

किसी बंगाली के पीएम बनने के पर दिलीप घोष ने कहा कि, इस समय ममता बनर्जी इस रेस में सबसे आगे हैं। दिलीप घोष ने सीपीएम के दिग्गज नेता ज्योति बसु का जिक्र करते हुए कहा कि वे पीएम बनने के करीब पहुंच गए थे, लेकिन उनकी पार्टी ने ऐसा नहीं होने दिया, आदरणीय प्रणब बाबू राष्ट्रपति बन चुके हैं, इसलिए अब एक बंगाली को पीएम होना चाहिए। आपको बता दें कि दिलीप घोष अक्सर ममता बनर्जी पर हमला करते रहते हैं।

दिलीप घोष ने इस बयान पर सफाई देते हुए कहा कि, मुझसे एक सवाल पूछा गया, जिसके जवाब में मैंने कहा कि मेरी शुभकामनाएं उनके (ममता बनर्जी) के साथ होंगी, अगर वह पीएम बनती हैं। तो केवल मैंने यही कहा। लेकिन ऐसा होने की कोई संभावना नहीं है। इन चीजों को अच्छे हास्य विनोद में लिया जाना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+