झारखंड पुलिस और 209 कोबरा के जवानों पर IED से हमला, 11 जवान घायल
Recommended Video
नई दिल्ली। झारखंड के सराईकेला के कुचई इलाके में आईईडी धमाके की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार यह धमाका आज सुबह 4.53 बजे किया गया। यह धमाका उस वक्त किया गया है जब 209 कोबरा ट्रूप और झारखंड पुलिस के जवान विशेष ऑपरेशन चला रहे थे। इस धमाके में कोबरा के आठ जवान और झारखंड पुलिस के तीन जवान घायल हो गए हैं। घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

घटना के बारे में जानकारी देते हुए डीजीपी डीके पांडे ने बताया कि आईईडी को नक्सलियों ने लगाया था जिससे कि चुनाव प्रक्रिया को बाधित किया जा सके। इस पूरे इलाके को साफ करने के लिए कोबरा और झारखंड जगुआर, झारखंड पुलिस की साझा टीम का गठन किया गया था। जिसके बाद आज एंटी पर्सनल माइन का विस्फोट हो गया, जिसमे 11 जवान घायल हो गए, जिसमे से तीन की हालत गंभीर है।
बता दें कि इससे पहले 1 मई को महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया था, जिसमे 15 जवान शहीद हो गए थे। यह ब्लास्ट कुरखेड़ा से तकरीबन 6 किलोमीटर दूर कोरची मार्ग पर लेंदारी पुल पर हुआ था। यह विस्फोट जवानों के ट्रक को निशाना बनाते हुए किया गया था। इस घटना के बाद पीएम मोदी और गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने हमले की निंदा करते हुए कहा था कि इसके पीछे जो भी है उसे बख्शा नहीं जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications