#Idea: अब सिर्फ 198 रुपये में मिलेगी रोमिंग के साथ फ्री कॉलिंग, रोजाना 1GB डाटा
नई दिल्ली। रिलायंस जियो के साथ मुकाबले के लिए आइडिया ने दो नए प्लान लॉन्च किए हैं। आइडिया का एक प्लान 198 रुपये का है जबकि दूसरा प्लान 509 रुपये का है। आइडिया ने इन दोनों प्लान यूजर्स को रोमिंग में भी फ्री आउटगोइंग कॉलिंग की सुविधा दी है। आइडिया के पहले के प्लान में रोमिंग में फ्री कॉलिंग की सुविधा नहीं थी। आइए जानते हैं इस प्लान में क्या है खास ..

198 रुपये का प्लान
आइडिया का 198 रुपये के प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। इस स्पेशल टैरिफ प्लान में यूजर्स को 28 दिनों तक अनलिमिटेड रोमिंग, लोकल और एसटीडी कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इसके अलावा यूजर्स को रोजाना 1GB 4G डाटा और 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा अगर आप इस रिजार्ज को आइडिया ऐप या आइडिया वेबसाइट से रिचार्ज करते हैं तो आपको 1GB अतिरिक्त डाटा मिलेगा।

509 रुपये का प्लान
अगर आप तीन महीने में एक बार रिचार्ज करने वाले प्लान के बारे में सोच रहे हैं तो आइडिया का 509 रुपये का प्लान आपके काम का हो सकता है। इस प्लान में आइडिया यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोजाना 1GB हाई स्पीड इंटरनेट डाटा दे रहा है। इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों तक की है। इस प्लान को भी अगर आप आइडिया ऐप या आइडिया वेबसाइट से रिचार्ज करते हैं तो आपको 1GB अतिरिक्त डाटा मिलेगा।

आइडिया के इस प्लान में मिलेगा 100 फीसदी कैशबैक
इसके साथ ही आइडिया ने अपने 357 रुपये के प्लान पर यूजर्स को 100 फीसदी कैशबैक ऑफर कर रहा है। आइडिया के ऑफर के मुताबिक यूजर्स को 357 रुपये का रिचार्ज कराने पर 51 रुपये के 7 वाउचर या कूपन मिलेंगे। इस वाउचर को भुनाने के लिए यूजर्स को 299 रुपये या उससे ज्यादा का रिचार्ज कराना होगा। हर बार रिचार्ज कराने पर यूजर्स को 51 रुपया कैशबैक मिलेगा। इस तरह यूजर्स को 7 बार में 51 रुपये करके 357 रुपये कैशबैक के रुप में मिल जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications