अब मेट्रिमोनियल साइट्स पर इश्कबाजी करनी पड़ेगी भारी क्योंकि..
नई दिल्ली। अगर आप मेट्रिमोनियल साइट्स पर अश्लील कमेंट करते हैं या फिर लड़कियों की फोटो पर लाइक मारते हैं तो संभल जाइये क्योंकि अब शादी वाली वेबसाइट आईटी के दायरे में आ गई है जिसके चलते अगर आप कुछ ऐसा-वैसा करते हैं तो समझ लीजिये आपकी खैर नहीं।
आखिर शादी के बाद लड़की को ही क्यों छोड़ना पड़ता है घर?
इसके अलावा अब उन लोगों की भी खैर नहीं जो शादी की वेबसाइट के जरिये धोखा-धड़ी का खेल खेलते हैं। आपको बता दें कि अब सरकार ने मेट्रिमोनियल साइट्स के लिए कुछ गाइडलाइंस तय किये हैं। जिसके मुताबिक अब मेट्रिमोनियल साइट्स पर यूजर्स को अपना नामांकन कराने के लिए पैन कार्ड, बैंक अकाउंट जैसी उन चीजों की फोटोस्टेट कॉपी वेबसाइट को देनी होगी जो कि उसकी आईडीप्रूफ है।
सात फेरे अब नहीं रहे सात जन्मों का साथ, जानिए क्यों?
इसके अलावा मेट्रिमोनियल साइट्स पर पर आपका रजिस्ट्रेशन आपकी ओर से दिए गए ई-मेल और फोन नंबर पर वेरिफिकेशन कोड आने के बाद ही होगा अन्यथा नहीं होगा।
क्या है हिंदू विवाह और 7 नंबर का कनेक्शन, क्यों 7 फेरों बिना शादी अधूरी?
सरकार ने ये फैसला इसलिए किया है क्योंकि कुछ पॉपुलर मेट्रिमोनियल साइट्स ने सरकार से शिकायतें की थी कुछ शरारती तत्व उनके नाम पर लोगों से पैसा वसूलते हैं। यही नहीं कुछ लोग मेट्रिमोनियल साइट्स से लड़के-लड़कियों की डिटेल चुराकर उन पर अश्लील कमेंट करते हैं और फर्जी दूल्हा-दुल्हन बनकर लोगों को बेवकूफ बनाते हैं।













Click it and Unblock the Notifications