तीसरी लहर के खतरे के बीच खुल सकते हैं प्राइमरी स्कूल, ICMR चीफ ने दिया संकेत, बताई ये वजह
नई दिल्ली, 20 जुलाई: कोरोना की दूसरी लहर ने हाल ही में देश में जमकर अपना रौद्र रूप दिखाया था, हालांकि अब स्थिति में पहले की तुलना में बहुत सुधार है। कोरोना के नए मामले अब ना के बराबर सामने आ रहे हैं। ऐसे में राज्यों ने अपनी ओर से लगाई गई पाबंदियों को हटा दिया है, लेकिन अभी कुछ चीजों पर रोक जारी। वहीं दूसरी तरफ कई राज्यों ने स्कूलों को फिर से खोलने का निर्णय लिया है, जिसके बाद अब इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के प्रमुख ने भी स्कूलों को फिर से खोलने पर अपनी मंजूरी दी है।
Recommended Video

कोरोना की दूसरी लहर से उभरकर देश अब संभावित तीसरी लहर से लड़ने की पूरी तैयारी कर रहा है। थर्ड वेव के खतरे के बीच कई राज्यों ने स्कूलों को फिर से खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। हरियाणा-पंजाब सहित कई राज्यों ने फिर से 10वीं से लेकर 12वीं तक के छात्रों के लिए स्कूल खोलने का फैसला किया है। इधर, ICMR के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव ने स्कूलों को फिर से खोलने को लेकर हरी झंडी दी है। हालांकि जहां मौजूदा वक्त में पहले 9वीं से लेकर 12वीं के छात्रों को स्कूल बुलाया जा रहा है। वहीं भार्गव ने कहा कि कक्षा 1 से 5 तक के प्राथमिक स्कूल पहले खोले जाएं। इसके पीछे उन्होंने तर्क दिया है कि छोटे बच्चों में बड़ों की तुलना में वायरस को संभालने की क्षमता बेहतर होती है।
डॉ. भार्गव ने बताया कि बच्चे संक्रमण को बेहतर तरीके से संभाल सकते हैं, उनके पास एसीई रिसेप्टर्स की संख्या कम होती है। जहां वायरस अटैक करता है। इसलिए एक बार निर्णय हो जाने के बाद और सभी कर्मचारियों ने टीकाकरण कर लिया तो अच्छा होगा कि पहले प्राथमिक विद्यालय खोल जाएं।
बता दें कि राष्ट्रीय सीरो सर्वे का चौथा चरण जून-जुलाई में 21 राज्यों के 70 जिलों में आयोजित किया गया था। इसमें 6-17 वर्ष की आयु के बच्चे शामिल थे। भारत की 6 वर्ष से अधिक की आबादी के 67.6 प्रतिशत में SARS-CoV-2 की एंटीबॉडी पाई गई हैं। इसके अलावा डॉक्टर भार्गव ने बताया कि यूरोप के कई देशों में कोरोना की दूसरी लहर के बीच में प्राइमरी स्कूलों को बंद नहीं किया गया था। इसलिए प्राइमरी के बाद सेकंडरी स्कूल खोले जा सकते हैं। बस ध्यान रहे कि स्कूल का स्टाफ चाहे टीचर हो या फिर स्कूल कर्मचारियों से लेकर बस ड्राइवर तक सब वैक्सीनेट होने जरूरी है।












Click it and Unblock the Notifications