ICICI-Videocon case: चंदा कोचर के खिलाफ सीबीआई ने जारी किया लुकआउट नोटिस

नई दिल्ली। आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व सीईओ चंदा कोचर के खिलाफ सीबीआई ने लुकआउट नोटिस जारी किया है। सीबीआई ने चंदा कोचर के अलावा उनके पति दीपक कोचर और वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज के एमडी वेणुगोपाल धूत के खिलाफ भी लुकआउट नोटिस जारी किया है। चंदा कोचर के खिलाफ सीबीआई ने पिछले महीने ही 1875 करोड़ के भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया था। चंदा कोचर के कार्यकाल में वीडियोकॉन को बीच कुल 6 बार लोन दिया गया था।

ICICI-Videocon case: CBI issues lookout notice against Chanda Kochhar

वीडियोकॉन ग्रुप के प्रमोटर वेणुगोपाल धूत की फर्म को करोड़ों रुपए का लोन देने के मामले में चंदा कोचर पर फर्जीवाड़े का आरोप लगा था। इस फर्म में दीपक कोचर जोकि चंदा कोचर के पति हैं और उनके दो अन्य रिश्तेदार शामिल थे। फर्म को 3250 करोड़ रुपए का लोन दिया गया था। कोचर पर आरोप लगा कि उन्होंने अपने पति दीपक कोचर की कंपनी को इसमें गलत तरह से लाभ पहुंचाया था।

सीबीआई ने आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व-सीईओ चंदा कोचर से जुड़े वीडियोकॉन लोन केस से मामले में फआईआर दर्ज किया था। इस एफआईआर के बाद जांच एजेंसी ने वीडियोकॉन और न्यूपावर के कई ठिकानों पर रेड भी की थी। महाराष्ट्र में कई ठिकानों पर सीबीआई छापेमारी की गई थी।

चंदा कोचर पर पति को लाभ पहुंंचाने का आरोप

विडियोकॉन ग्रुप के चेयरमैन वेणुगोपाल धूत पर आरोप है कि उन्होंने 2010 में 64 करोड़ रुपए न्यूपावर रीन्यूएबल्स प्राइवेट लिमिटेड को दिए। कंपनी को धूत ने दीपक कोचर के साथ मिलकर खड़ा किया था। इस मामले में आईसीआईसीआई ने कहा था कि चंदा कोचर को बैंक से अलग किया जा रहा है जिसपर चंदा कोचर ने कहा था कि वह इस फैसले से काफी निराश, दुखी और आश्चर्यचकित हैं। उन्होंने कहा था कि उनको पूरा भरोसा है कि सच जल्द सामने आएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+