ICGS Kamla Devi: फास्ट पेट्रोल वेसल आईसीजीएस कमला देवी को किया कमीशन, तटरक्षक के बेड़े में शामिल

भारतीय तटरक्षक डीजी वीएस पठानिया ने कहा कि कमला देवी एक तेज गश्ती जलयान है। हमारे पास उनमें से 50 तटरक्षक बल के साथ हैं।

फास्ट पेट्रोल वेसल आईसीजीएस कमला देवी को किया कमीशन

ICGS Kamla Devi: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में फास्ट पेट्रोल वेसल (एफपीवी) आईसीजीएस कमला देवी को गुरुवार को कमीशन किया गया। जीआरएसई (गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स) में आयोजित समारोह के दौरान भारतीय तटरक्षक डीजी वीएस पठानिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

भारतीय तटरक्षक डीजी वीएस पठानिया ने कहा कि कमला देवी एक तेज गश्ती जलयान है। हमारे पास उनमें से 50 तटरक्षक बल के साथ हैं। उसके पास जो गति, निगरानी उपकरण और गोला-बारूद है, मुझे लगता है कि वह तटरक्षक बल के लिए हमारे पास सबसे अच्छे शक्तिशाली प्लेटफार्मों में से एक है।

Recommended Video

      Gujarat:Indian Coast Guard जवानों ने व्यापक नशीले पदार्थ विरोधी अभ्यास किया | वनइंडिया हिंदी #Shorts

      आईसीजी डीजी ने कहा कि आज सबसे अच्छी बात यह है कि हमारी अधिकांश चीजें देश में ही बनी है। यही हमारे देश की ताकत है। एक बार भारत में एक जहाज बन जाने के बाद हमारे पास मरम्मत की सुविधा भी उपलब्ध होती है जो जहाजों की परिचालन उपलब्धता का समर्थन करती है। समुद्र में चुनौतियां बढ़ रही हैं तो हम तैयार हैं।

      देश की सुरक्षा में दिन-रात 24 घंटे सीमा की सुरक्षा लगी भारतीय जल सेना ने शनिवार देर रात अरब सागर में 10 पाकिस्तानी लोगों के साथ उनकी नाव को कब्जे में लिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 10 चालक दलों वाला पाकिस्तानी नाव भारतीय समुद्री सीमा में घुस गया था, सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। नाव को अरब सागर में पकड़ा गया, चालक दल को आगे की पूछताछ के लिए पोरबंदर लाया गया।

      भारतीय तटरक्षक बल के अधिकारी ने बताया कि 10 चालक दल के सदस्यों के साथ एक पाकिस्तानी नाव को भारतीय तटरक्षक बल के जहाज आईसीजीएस 'अंकित' ने शनिवार को रात के गश्त के दौरान अरब सागर में भारतीय जल सीमा में पकड़ा था। पाकिस्तानी जहाज की पहचान 'यासीन' के रूप में हुई थी। आईसीजीएस अंकित रात में ऑपरेशन कर रहा था, तभी उसने नाव को पकड़ लिया। पाकिस्तानी नाव भारतीय जल सीमा में 6-7 मील अंदर थी और आईसीजी जहाज को देखते ही वहां से भागने का प्रयास किया था।

      यह भी पढ़ें- तटरक्षक बल ने चालक दल के 12 सदस्यों को बचाया, गुजरात तट के पास अरब सागर में डूब रहा था आपूर्ति पोत

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+