तटरक्षक बल ने चालक दल के 12 सदस्यों को बचाया, गुजरात तट के पास अरब सागर में डूब रहा था आपूर्ति पोत
Motorized Supply Vessel (MSV) को भारी बाढ़ के चलते डूबने की सूचना मिली थी। सभी 12 भारतीय चालक दल को मोटर टैंकर (MT) Searanger पर ले जाया गया।

भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने भगवान का दूत बनकर गुजरात तट से दूर अरब सागर में डूब रहे आपूर्ति पोत के चालक दल के 12 सदस्यों को बचा लिया। रक्षा विज्ञप्ति में कहा गया कि मुंबई स्थित आईसीजी मैरीटाइम रेस्क्यू कोऑर्डिनेशन सेंटर (एमआरसीसी) को सुबह करीब 11 बजे संकट का संदेश मिलने के बाद शनिवार को अभियान चलाया गया।
Motorized Supply Vessel (MSV) को भारी बाढ़ के चलते डूबने की सूचना मिली थी। सभी 12 भारतीय चालक दल को मोटर टैंकर (MT) Searanger पर ले जाया गया। सूचना मिलने के बाद MRCC ने घटनास्थल के आसपास के क्षेत्र में काम कर रहे सभी जहाजों को सतर्क कर दिया। MRSC (समुद्री बचाव उप केंद्र), पोरबंदर के साथ समन्वय कर एक मोटर टैंकर (MT) Searanger को जहाज को तत्काल सहायता प्रदान करने के लिए डायवर्ट किया। इसके अलावा क्षेत्र में सक्रिय ICG जहाज 'सार्थक' को भी डायवर्ट किया गया था और जहाज C-152 के ICG फास्ट इंटरसेप्टर वर्ग को तुरंत वाडीनार (गुजरात के देवभूमि द्वारका जिले में) से रवाना किया गया था।
विज्ञप्ति में कहा गया कि चालक दल के सदस्यों को एमटी सियरंगर से आईसीजी जहाज में स्थानांतरित किया गया और वडीनार लाया गया। प्रारंभिक चिकित्सा जांच के बाद उन्हें जहाज के मालिक को सौंप दिया गया।
यह भी पढ़ें- गुजरात में BSF जवान की पीट- पीटकर हत्या, बेटी के अश्लील Video का किया था विरोध












Click it and Unblock the Notifications