नए आईसीसीआर प्रमुख के लिए भगवान का 'अवतार' पीएम मोदी

नई दिल्‍ली। इंडियन काउंसिल फॉर कल्‍चरल रिलेशंस के नए प्रमुख लोकेश चंद्रा ने पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर एक अहम और बड़ा बयान दिया है। उन्‍होंने पीएम मोदी को एक इं‍टरव्‍यू में भगवान का 'अवतार' बताया है। चंद्रा, इंदिरा गांधी के वफादार माने जाते हैं और आरएसएस के लिए उनका झुकाव भी काफी है।

pm-narendra-modi-avtar-god

चंद्रा ने पीएम मोदी को न सिर्फ भगवान के 'अवतार' के तौर पर बताया बल्कि पीएम मोदी को महात्‍मा गांधी और कार्ल मार्क्‍स से भी श्रेष्‍ठ बता डाला। इंडियन एक्‍सप्रेस को दिए अपने इंटरव्‍यू में चंद्रा ने कहा कि गरीबों के लिए पीएम मोदी का पुर्नजन्‍म हुआ है और वह गरीबों के भगवान हैं।

उन्‍होंने कहा, 'गरीबों के लिए पीएम मोदी भगवान के अवतार हैं।' चंद्रा ने यहां पर जनधन योजना का जिक्र किया। उन्‍होंने कहा कि कार्ल मार्क्‍स ने गरीबी के ऊपर कई किताबें लिखी हैं लेकिन उनका योगदान क्‍या था?

उनके विचार में अगर प्रयोगधर्मिता की बात की जाए तो पीएम मोदी महात्‍मा गांधी से भी आगे निकल गए हैं। चंद्रा इस दौरान यह कहना भी नहीं भूले पीएम नवरात्रों में उपवास रखते हैं और यह काबिल-ए-तारीफ बात है।

इससे पहले चंद्रा ने एक इंटरव्‍यू में कहा था कि पीएम मोदी देश की संस्‍कृति को वापस लेकर आएंगे। चंद्रा जो कि एक पदमविभूषण पुरस्‍कार विजेता हैं करीब 16 भाषाओं के महारथी हैं। चंद्रा ने करीब 596 किताबें लिखी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+