'जब IAS अफसर पूजा खेडकर की मां ने बंदूक का ट्रिगर दबाया', पुलिस ने कोर्ट में किया चौंकाने वाला खुलासा
IAS Puja Khedkar: महाराष्ट्र की ट्रेनी IAS पूजा खेडकर और उनका परिवार विवादों में घिरा है। IAS पूजा खेडकर की फरार मां मनोरमा खेडकर को पुणे पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया था। मनोरमा खेडकर के खिलाफ FIR में IPC की धारा 307 जोड़ने को उचित ठहराते हुए पुणे पुलिस ने कोर्ट में कहा कि आरोपी ने शिकायतकर्ता के सिर पर बंदूक तान दी थी।
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, अभियोजक ने अदालत को बताया कि जब वह बंदूक की ट्रिगर खींचने वाली थी, तो शिकायतकर्ता डर के मारे झुक गई, जबकि अन्य आरोपियों ने उसे रोक लिया। कोर्ट ने 20 जुलाई तक मनोरमा खेडकर को पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

ये भी पढ़ें- ट्रेनी IAS पूजा खेडकर की मां निकली जालसाज, होटल में 'इंदुबाई' बनकर छिपी थीं, पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार
भूमि विवाद मामले में मनोरमा खेडकर की 5 दिनों की हिरासत की मांग करते हुए, पुणे पुलिस ने उन्हें, उनके पति दिलीप और तीन अन्य लोगों को FIR में आरोपी बताया गया है। पुलिस ने इनके परिवार को प्रभावशाली और राजनीतिक रूप से सक्रिय व्यक्ति बताया है।
पुणे ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक पंकज देशमुख ने बताया था कि इससे पहले गुरुवार (18 जुलाई) को पुणे ग्रामीण पुलिस ने मनोरमा खेडकर को रायगढ़ जिले के महाड में एक होटल से हिरासत में लिया था और गिरफ्तार करने से पहले पौड पुलिस स्टेशन लाया गया था।
IAS पूजा खेडकर की मां मनोरम खेडकर पर क्या-क्या लगे हैं आरोप?
धडवली के 65 वर्षीय किसान पंढरीनाथ पासलकर ने मनोरमा खेडकर, उनके पति दिलीपराव खेडकर और कई अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 323, 504, 506, 143, 144, 147, 148 और 149 तथा शस्त्र अधिनियम की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुणे ग्रामीण पुलिस ने उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 307 (हत्या का प्रयास) भी लगाई है।
मनोरमा और दिलीप खेडकर की तलाश तब शुरू की गई थी, जब एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कथित तौर पर उन्हें 2023 में पुणे के मुलशी तहसील के धडवाली गांव में एक भूमि विवाद को लेकर कुछ लोगों को बंदूक से धमकाते हुए दिखाया गया था।
मनोरमा और उनके पति दिलीप और तीन अन्य पर 4 जून 2023 को पुणे के मुलशी तहसील के धडवाली गांव में एक भूमि विवाद को लेकर पंढरीनाथ पासलकर नामक व्यक्ति को बंदूक से धमकाने का आरोप है।












Click it and Unblock the Notifications