ट्रेनी IAS पूजा खेडकर की मां निकली जालसाज, होटल में 'इंदुबाई' बनकर छिपी थीं, पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार
IAS Puja Khedkar: महाराष्ट्र की ट्रेनी IAS पूजा खेडकर इन दिनों विवादों में घिरी हैं। IAS पूजा खेडकर की फरार मां मनोरमा खेडकर को पुणे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुणे ग्रामीण पुलिस ने बताया है कि पूजा खेडकर की मां मनोरमा खेडकर को रायगढ़ के महाड के एक होटल में नकली पहचान के साथ रह रही थीं। उन्होंने होटल में अपना नाम भी गलत बताया था।
पुलिस के मुताबिक, मनोरमा खेडकर को महाड के एक होटल से हिरासत में लिया गया था। इस होटल में मनोरमा खेडकर ने अपना नाम और पहचान दोनों छिपाकर रह रही थीं। मनोरमा खेडकर होटल में एक शख्स के साथ रह रही थीं, जिसे उन्होंने अपना बेटा बताया था। वहीं अपना नाम मनोरमा नहीं बल्कि इंदुबाई बताया था।

ये भी पढ़ें- ट्रेनी IAS पूजा खेडकर केस में शरद पवार की एंट्री, विवाद के लिए इसे ठहराया जिम्मेदार?
सुबह 3:30 बजे मनोरमा खेडकर को गिरफ्तार करने पहुंची थी पुलिस
रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार (18 जुलाई) गुरुवार तड़के 3:30 बजे लेडी कॉन्स्टेबल के साथ पुलिस की एक टीम रायगढ़ के महाड होटल में पहुंची थी। उस वक्त मनोरमा खेडकर अपने होटल के कमरे में सो रही थीं। सुबह लगभग 6: 30 बजे पुलिस यहां से मनोरमा खेडकर और उसके साथ रह रहे शख्स को गिरफ्तार कर निकली थी।
पिस्तौल लहराने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मनोरमा फरार थीं। वह लगातार पुलिस से छिप रही थीं और उनका मोबाइल फोन भी बंद था।
पुलिस अधीक्षक पंकज देशमुख ने पुष्टि की है कि, "हमने मनोरमा खेडकर को महाड से हिरासत में लिया है। हम उसस आगे की पूछताछ करेंगे और आगे की कानूनी कार्रवाई करेंगे। वह महाड के एक होटल में मिली थी।"
ये भी पढ़ें- सामने आया IAS Puja Khedkar मामले में नया फर्जीवाड़ा, गलत पते पर लिया था दिव्यांगता सर्टिफिकेट
जानिए किस मामले में फंसी हैं ट्रेनी IAS पूजा खेडकर की मां
मनोरमा खेडकर को लाइसेंसी बंदूक के दुरुपयोग के लिए पुणे पुलिस से कारण बताओ नोटिस मिला था। पुणे के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने अहमदनगर के भालगांव गांव की सरपंच मनोरमा के एक वायरल वीडियो के बाद नोटिस जारी किया, जिसमें वह तीखी बहस के दौरान पिस्तौल लहराती नजर आ रही थीं। उन्हें 10 दिनों के भीतर जवाब देने को कहा गया था।
बुधवार (17 जुलाई) को पुणे पुलिस ने पूजा खेडकर को नोटिस जारी कर पुणे के जिला कलेक्टर सुहास दिवासे के खिलाफ उत्पीड़न की शिकायत के संबंध में बयान दर्ज कराने के लिए कहा है।
पूजा ने वाशिम पुलिस में दिवासे के खिलाफ उत्पीड़न की शिकायत की थी, जिसके कारण उसे मंगलवार (16 जुलाई) को महाराष्ट्र सरकार के जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम से हटा दिया गया। इसके बाद, उसे मसूरी में लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA) में वापस भेज दिया गया, जिससे उसका प्रशिक्षण रुक गया।
ट्रेनी IAS पूजा खेडकर का परिवार जांच के दायरे में
एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) पुणे ने ट्रेनी IAS पूजा खेडकर के पिता दिलीप खेडकर के खिलाफ परिवार की बेहिसाब संपत्ति के मामले में जांच शुरू कर दी है। यूपीएससी परीक्षा में 821वीं रैंक हासिल करने वाली पूजा खेडकर पर अपने पद का दुरुपयोग करने का आरोप है।
पुणे पुलिस पूजा खेडकर द्वारा इस्तेमाल की गई ऑडी कार की भी जांच कर रही है। कमिश्नर अमितेश कुमार ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई और कार पर लंबित चालान की वसूली की पुष्टि की है।
एक स्थानीय किसान की शिकायत के आधार पर मनोरमा खेडकर के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है, जिसमें मनोरमा और अन्य लोगों पर धमकी देने का आरोप लगाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications