कितनी अमीर हैं IAS परी बिश्नोई? BJP कैंडिडेट पति भव्य बिश्नोई के शपथ पत्र में चौंकाने वाला खुलासा
Bhavya Bishnoi Net Worth: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) की अधिकारी परी बिश्नोई की सपंत्ति का भी खुलासा हुआ है। आईएएस परी बिश्नोई लखपति हैं। इनके पति भाजपा नेता भव्य बिश्नोई करोड़पति हैं।
दरअसल, हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में परी बिश्नोई के परिवार की भी प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। परी बिश्नोई के पति भव्य बिश्नोई हरियाणा के हिसार जिले की आदमपुर सीट से भाजपा उम्मीदवार हैं। भाजपा ने मौजूदा विधायक भव्य बिश्नोई का ही मैदान में उतारा है।
यह भी पढ़ें- हरियाणा चुनाव 2024: IAS परी बिश्नोई के परिवार की प्रतिष्ठा दांव पर, MLA पोते ने संभाली पूर्व CM की विरासत

भव्य बिश्नोई हरियाणा में तीन बार के सीएम रहे भजन लाल बिश्नोई के पोते है। भव्य बिश्नोई के चुनाव शपथ पत्र के अनुसार भव्य और उनकी आईएएस पत्नी परी बिश्नोई के पास कोई नहीं है। हालांकि भव्य के पास ज्वेलरी परी से भी ज्यादा है। इन पर करोड़ों की देनदारी है।
भव्य बिश्नोई के पिता कुलदीप बिश्नोई पूर्व सांसद व माता रेणुका बिश्नोई पूर्व विधायक हैं। भव्य ने साल 2022 में आदमपुर उपचुनाव में जीत दर्ज की थी। युवा विधायक भव्य बिश्नोई पर भाजपा ने हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में भी भरोसा जताया है। साल 2022 के चुनाव शपथ पत्र में भव्य बिश्नोई के संपत्ति 1.45 करोड़ थी। देनदारी 4.03 करोड़ थी।
यह भी पढ़ें- Haryana Opinion Poll: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में किसे CM बनता देखना चाहते हैं लोग? देखें ओपिनियन पोल

आदमपुर भाजपा उम्मीदवार भव्य बिश्नोई ने सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल किया, जिसमें खुद व आईएएस पत्नी परी बिश्नोई की संपत्ति का भी विवरण दिया है, जो इस प्रकार है।
भव्य बिश्नोई की सपंत्ति (Bhavya Bishnoi Net Worth)
चल संपत्ति-5.89 करोड़ रुपए
अचल संपत्ति-1 करोड़
वाहन-कोई नहीं
ज्वेलरी-1 करोड़ रुपए
देनदारी-1.98 करोड़ रुपए
शिक्षा-एमएससी
आईएएस परी बिश्नोई संपत्ति (IAS Pari Bishnoi Net Worth)
अचल संपत्ति-6.90 लाख
वाहन-कोई नहीं
ज्वेलरी-5 लाख रुपए
देनदारी-शून्य
भव्य बिश्नोई-परी बिश्नोई की शादी कब हुई?
2020 कैडर की आईएएस परी बिश्नोई मूलरूप से राजस्थान के बीकानेर जिले की नोखा तहसील के गांव काकड़ा की रहने वाली हैं। परी बिश्नोई ने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2019 में ऑल इंडिया लेवल पर 30वीं रैंक हासिल की थी। सिक्किम कैडर में तैनात आईएएस परी बिश्नोई और भव्य बिश्नोई ने 22 दिसंबर 2023 को उदयपुर में शादी की।












Click it and Unblock the Notifications