IAS पूजा खेडकर की अफसरी जानी तय! लिमिट से ज्यादा एग्जाम अटेम्प्ट, फर्जी पहचान, UPSC की जांच में कई खुलासे

IAS officer Puja Khedkar: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने शुक्रवार (19 जुलाई) को विवादित ट्रेनी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर के खिलाफ कई कार्रवाई करने की बात कही है। UPSC ने पूजा खेडकर के खिलाफ FIR दर्ज करा दी है। इसके अलावा सिविल सेवा परीक्षा 2022 से उनकी उम्मीदवारी क्यों न रद्द की जाए और भविष्य में परीक्षा देने से उन्हें क्यों न रोका जाए, इसके लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

UPSC ने पूजा खेडकर के खिलाफ कई तरह की कार्रवाइ करने की धमकी दी है। पूजा खेडकर पर सिविल सेवा में पद हासिल करने के लिए धोखाधड़ी करने का आरोप है। पूजा पर पुणे में प्रशिक्षण के दौरान अपनी शक्ति और विशेषाधिकारों का दुरुपयोग करने का भी आरोप लगा है।

IAS officer Puja Khedkar

ये भी पढ़ें- 'जब IAS अफसर पूजा खेडकर की मां ने बंदूक का ट्रिगर दबाया', पुलिस ने कोर्ट में किया चौंकाने वाला खुलासा

IAS Puja Khedkar UPSC Probe: IAS पूजा खेडकर को लेकर UPSC की जांच में क्या-क्या आया सामने?

  • अखिल भारतीय सेवाओं और केंद्रीय सिविल सेवाओं में अधिकारियों की सीधी भर्ती करने वाली संवैधानिक संस्था ने जांच में पाया है कि पूजा खेडकर ने अपनी पहचान में हेराफेरी करके धोखाधड़ी करके लिमिट से ज्यादा बार एग्जाम अटेम्प्ट किए हैं।
  • पूजा खेडकर ने धोखाधड़ी में अपना नाम, अपने माता-पिता का नाम, अपनी तस्वीर और हस्ताक्षर भी बदले हैं। इतना ही नहीं ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और पता भी उन्होंने कई बार बदला है।
  • यूपीएससी द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा है गया है कि, "इस जांच से यह पता चला है कि उसने (पूजा खेडकर) ने अपना नाम, अपने पिता और माता का नाम, अपनी तस्वीर/हस्ताक्षर, अपनी ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और पता बदलकर अपनी पहचान बदलकर परीक्षा नियमों के तहत लिमिट से ज्यादा बार एग्जाम दिए हैं।''
  • आयोग ने पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई है और पूजा खेडकर की उम्मीदवारी रद्द करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। वे उसे भविष्य की परीक्षाओं से वंचित करने की भी मांग कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- ट्रेनी IAS पूजा खेडकर की मां निकली जालसाज, होटल में 'इंदुबाई' बनकर छिपी थीं, पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार

IAS Puja Khedkar Row:जानिए क्या है IAS पूजा खेडकर से जुड़ा विवाद

  • IAS पूजा खेडकर पुणे में अपनी पोस्टिंग के दौरान अलग केबिन और स्टाफ की मांग करने के आरोपों के कारण मीडिया में सुर्खियों में आईं।
  • IAS पूजा खेडकर वाशिम जिले में उनके अचानक तबादले ने विवाद को और हवा दे दी। बाद में उन पर गैर-क्रीमी लेयर अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र बनाने और विकलांगता प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए फर्जी पते और गलत वर्तनी का उपयोग करने का आरोप लगाया गया।
  • इसके अलावा, उन्होंने कथित तौर पर यूपीएससी परीक्षा में अनुमति से अधिक बार उपस्थित होने के लिए अपनी उम्र और जन्म तिथि में हेराफेरी का भी आरोप लगा है।
  • इस सप्ताह की शुरुआत में, यूपीएससी द्वारा 12 जुलाई को लिखे गए पत्र के बाद, महाराष्ट्र सरकार ने पूजा खेडकर के जाति और विकलांगता प्रमाण-पत्रों की जांच शुरू की। आयोग ने खेडकर के माता-पिता के कथित तलाक से संबंधित दस्तावेज भी मांगे, क्योंकि उन्होंने ओबीसी कोटा लाभ मांगते समय अपने पिता की आय के बारे में अनभिज्ञता का दावा किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+