IPS पति की टैक्टर से कुचल कर हत्या, 12 दिन बाद बनीं मां, पढ़ें दिल्ली CM की सचिव IAS मधु रानी की दास्तां
IAS Madhu Rani Teotia: "कठिन परिस्थितियों में कुछ लोग टूट जाते हैं, लेकिन कुछ लोग रिकॉर्ड बताने हैं।" 2008 बैच की आईएएस अधिकारी मधु रानी तेवतिया की संघर्ष भरी जिंदगी की दास्तां ये ही सच बयां करती है। यै वो ही आईएएस डॉ मधु रानी तेवतिया हैं जिन्हें दो दिन पहले दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सचिव नियुक्त किया गया है।
आईएएस अफसर मधु रानी तेवतिया यहां तक का सफर बड़ा ही संघर्ष से भरा रहा। शादी के चंद महीने बाद मधु रानी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था। जब उनके आईपीएस अधिकारी पति नरेंद्र कुमार सिंह की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। उस समय मधु रानी नौ माह की प्रेग्नेंट थीं और..
8 मार्च को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस से पहले आइए जानते हैं तेजतर्रार आईएएस अधिकारी मधु रानी तेवतिया का हौसले से भरी सफलता की कहानी जो लाखों महिलाओं को प्रेरणा देने वाली है।

डॉ मधु रानी तेवतिया 2008 बैच की मध्य प्रदेश कैडर की आईएसएस अधिकारी हैं और उनके पति शहीद नरेंद्र कुमार सिंह मध्यप्रदेश कैडर के आईपीएएस अधिकारी थे। 2012 में आईपीएस अधिकारी नरेंद्र कुमार की पोस्टिंग मुरैना जिले में थी और मधु रानी की तैनाती ग्वालियर में थी।
IPS पति की ट्रैक्टर से कुचल कर निर्मम हत्या
होली के दिन आईपीएस अधकारी नरेंद्र कुमार मुरैना में अपने स्टॉफ के साथ ड्यूटी के दौरान जश्न की तैयारी कर रहे थे तब रेत माफियाओं ने अचानक धामा बोल दिया था और ट्रैक्टर से कुलकर नरेंद्र कुमार की हत्या कर दी थी। ये मामला तब खूब सुर्खियां बना था।
पति की मौत के समय कहां थीं मधु रानी
पति की जब हत्या हुई तब मधु रानी नौ माह की प्रेंग्नेट थीं और मैटरनिटी लीव पर थी और उस समय दिल्ली में थी। पति की मौत की खबर सुनकर बदहवास मधु रानी अपने पति के अंतिम दर्शन के लिए ससुराल अलीगढ़ गईं।
पति की मौत के 12 दिन बाद मां बनीं थीं मधु रानी
मधु रानी के पति की हत्या 8 मार्च 2012 को हुई थीं और 12 दिन बाद मधु रानी मां बनीं। दिल्ली में 20 मार्च 2012 को बेटे को जन्म दिया। गम में डूबी मधुरानी ने तब पति की यादों और उनकी आखिरी निशानी अपने बेटे के साथ जिंदगी में आगे बढ़ने का साहस दिखाया।
IPS नरेंद्र कुमार की क्यों हुई थी हत्या?
नरेंद्र कुमार ईमानदार अधिकारी थी और मुरैना मे खनन माफिया उसे रिश्ववत ऑफर कर रहे थे लेकिन वो नहीं माने ओर ईमानदारी दिखाते हुए अवैध खनन को रोकने की कोशिश करते रहे। जिसके चलते उनकी खनन माफियाओं ने दिनदहाड़े ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या करवा दी थी।
पति के हत्यारों को सजा देने की खाई थी कसम
मधु रानी के पिता एसपी सिंह दिल्ली पलिस में थे और ससुर केशव देव सब-इंस्पेक्टर थे। पति की मौत के बाद तेवतिया ने पति की हत्यारों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाकर पति को न्याय दिलाने की कसम खाईं थी। हालांकि जांच एजेंसियों ने इसे हादसा करार दिया ट्रैक्टर चालक को 10 साल की जेल की सजा हुई।
IAS मधु रानी मधु रानी तेवतिया का करियर
- डॉ. मधु रानी तेवतिया होमियोपैथी डॉक्टर हैं उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के नेहरू होमियोपैथ मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल से बीएचएमएस की डिग्री प्राप्त की, जिसके बाद उन्होंने आईआईटी मद्रास से एमबीए किया।
- करियर शुरुआत जूनियर रेजिडेंट के रूप में दिल्ली के डिफेंस अस्पताल में हुई, और इसके बाद उन्होंने रक्षा मंत्रालय में लेफ्टिनेंट के रूप में अपनी सेवाएं दीं।
- 2008 बैच की आईएस अधिकारी मध्य प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर कई महत्वपूर्ण पद संभाले, जिनमें जबलपुर, जौरा, रतलाम, राजगढ़ और ग्वालियर शामिल हैं।
- पति की हत्या के बाद कैडर चेंज कराया और ट्रांसफर के बाद दिल्ली जल बोर्ड और शिक्षा विभाग में काम किया और फिर नॉर्थ, साउथ वेस्ट, और सेंट्रल दिल्ली की डिप्टी कमिशनर का पद संभाला।
- डॉ. तेवतिया ने अरुणाचल प्रदेश सरकार में भी सेक्रेटरी के रूप में कार्य किया और भारत सरकार में विभिन्न महत्वपूर्ण भूमिकाओं में काम किया। उन्होंने केंद्रीय हाउसिंग और अर्बन अफेयर मंत्रालय में लैंड एंड डेवलपमेंट अफसर के रूप में भी काम किया। अब हाल ही में, वे दिल्ली के मुख्यमंत्री की सचिव बनी हैं।












Click it and Unblock the Notifications