Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Abhishek Singh: इस्‍तीफा देकर पछता रहे IAS अभिषेक सिंह? सनी लियोनी संग ठुमके लगाने के बाद वापस मांगी नौकरी

IAS Abhishek Singh News: भारतीय प्रशासनिक सेवा के फायरब्रांड अफसर रहे अभिषेक सिंह इस्‍तीफा देने के बाद अब वापस नौकरी पाना चाहते हैं, मगर राह आसान नहीं लग रही।

खबर है कि उत्‍तर प्रदेश कैडर में साल 2011 बैच के आईएएस अभिषेक सिंह ने सेवा में पुन: वापसी के संबंध में केंद्र सरकार के पर्सनल व ट्रेनिंग विभाग (डीओपीटी) को प्रार्थना पत्र दिया है।

IAS Abhishek Singh News

डीओपीटी ने अभिषेक सिंह का प्रार्थना पर उत्‍तर प्रदेश की योगी सरकार को भेजा, जिस पर यूपी सरकार ने अभिषेक सिंह की सेवा में वापसी पर असहमति जताते हुए प्रार्थना पत्र को अस्वीकृत करने की संस्तुति रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजी है।

अभिषेक सिंह मूलरूप से यूपी के जौनपुर के रहने वाले हैं। आईएएस की नौकरी के साथ-साथ ये बॉलीवुड में भी सक्रिय थे। बी-प्राक के 'दिल तोड़ के' म्‍यूजिक एल्‍बम में नजर आए।

अभिषेक सिंह लंबे समय से गैर हाजिर चल रही थे। इसी कारण फरवरी 2023 में इनको निलंबित कर दिया गया था। बाद अक्‍टूबर 2023 में अभिषेक सिंह ने इस्‍तीफा दे दिया, जो मार्च 2024 को मंजूर हुआ।

इस्‍तीफा देने के बाद पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह ने सनी लियोनी के साथ एक म्‍यूजिक एल्‍बम में भी ठुमके लगाते नजर आए। ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि वे आईएएस की नौकरी छोड़कर बॉलीवुड में कॅरियर बनाना चाह रहे हैं।

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले यह भी चर्चा रही कि अभिषेक सिंह भाजपा ज्‍वाइन करके जौनपुर से चुनाव लड़ सकते हैं, मगर भाजपा ने जौनपुर कृपाशंकर सिंह को टिकट दिया।

बॉलीवुड व राजनीति में दाल नहीं लगने पर अब अभिषेक सिंह भारतीय प्रशासनिक सेवा में वापसी चाहते हैं, मगर उनकी उम्‍मीदों को योगी सरकार ने तगड़ा झटका दिया है।

बता दें कि पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह की पत्‍नी दुर्गा शक्ति नागपाल भी आईएएस अधिकारी हैं। वर्तमान में बांदा डीम हैं। अभिषेक सिंह के पिता कृपा शंकर सिंह उत्‍तर प्रदेश में आईपीएस रहे थे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+