85 भारतीयों को काबुल से लेकर उड़ा IAF ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट C-130J,इस देश में ईंधन के लिए उतरा
काबुल, 21 अगस्त: अफगानिस्तान में फंसे भारतीयों को निकालने की कोशिशें लगातार जारी हैं। इसी कड़ी में काबुल से इंडियन एयर फोर्स का एक ट्रांसपोर्ट विमान सी-130 जे काबुल से 85 भारतीयों को लेकर निकला है। शनिवार को आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। दोबारा ईंधन भरने के लिए यह विमान ताजिकिस्तान में भी उतरा। सूत्रों के मुताबिक भारत सरकार के अधिकारी काबुल में फंसे भारतीयों को निकालने में मदद कर रहे हैं। इस हफ्ते की शुरुआत में राजधानी काबुल पर कब्जा होने के बीद भारतीय वायुसेना का सी-17 ग्लोबमास्टर ने भी दो बार वहां से उड़ान भरे हैं।
Recommended Video

85 भारतीयों को काबुल से लेकर उड़ा आईएएफ का सी-130 जे
न्यूज एजेंसी एएनआई से सूत्रों ने कहा कि, 'भारतीय वायुसेना एक विमान सी-130 जे ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट ने काबुल से 85 भारतीयों के साथ उड़ान भड़ी है। यह एयरक्राफ्ट ईंधन लेने के लिए ताजिकिस्तान में उतरा। भारत सरकार के अधिकारी काबुल से भारतीयों को निकलने में मदद कर रहे हैं।' भारत सरकार अपने नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए समन्वय की कोशिश कर रही है। इस ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट के जल्द ही भारत पहुंचने की संभावना जताई गई है। इससे पहले जब काबुल शहर पर तालिबान के आतंकियों का कब्जा होने वाला था, तब भी भारत ने कंधार के कॉन्सुलेट से अपने स्टाफ को बाहर निकाला था। सूत्रों के मुताबिक बाद में भारतीय अधिकारी कंधार कॉन्सुलेट से काबुल दूतावास में जम गए और वहां से काम कर रहे हैं।
180 भारतीयों को पहले ही सुरक्षित लाया गया
इस हफ्ते की शुरुआत में राजधानी काबुल पर कब्जा होने के भारतीय वायुसेना का सी-17 ग्लोबमास्टर ने भी दो बार वहां से उड़ान भरे हैं। काबुल एयरपोर्ट पर मौजूद अमेरिका सेना से मंजूरी मिलने के बाद भारतीय वायु सेना का विमान करीब 180 अधिकारियों, आईटीबीपी के स्टाफ और कुछ पत्रकारों को वहां से भारत लेकर आया है। इस तरह से भारतीय वायुसेना ने करीब 180 भारतीयों को पहले ही वहां से सुरक्षित निकाल लिया है।
काबुल पर हो चुका है तालिबान का कब्जा
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 15 अगस्त को अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी के देश छोड़कर भागने और तालिबान के काबुल में घुसने के बाद अफगान सरकार गिर गई। जानकारी के मुताबिक काबुल पर नियंत्रण करने और प्रेसिडेंशियल पैलेस पर कब्जे के बाद तालिबान के सरगना दोहा में अगली सरकार बनाने को लेकर बातचीत कर रहे हैं।
लेकिन, इस दौरान काबुल में तालिबान के क्रूर शासन के लौटने के डर से लोगों में भयानक दहशत है और उन्हें लग रहा है कि उनकी हत्या होने वाली है। वहां देश छोड़ने के लिए लोग काफी घबराहट में हैं और इसी कड़ी में वीडियो वायरल हो चुके हैं कि किस तरह से अमेरिकी सेना के विमान में सवार होने के लिए लोग एयरपोर्ट पर उसके आगे-पीछे दौड़ लगा रहे थे। (तस्वीर प्रतीकात्मक)












Click it and Unblock the Notifications