एयरफोर्स किसी भी वक्त युद्ध के लिए तैयार: एयर चीफ मार्शल
सीमा पर चल रहे तनाव के बीच एयरचीफ मार्शल ने कहा कि देश की वायुसेना देश की सुरक्षा से जुड़ी किसी भी चुनौती का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
नई दिल्ली। भारत का अपने पड़ोसियों के साथ तनाव चल रहा है। एक तरफ से पाकिस्तान लगातार सीजफायर का उल्लधंन कर रहा है तो दूसरी ओर से चीन सीमा पर तनाव बढ़ा रहा है। सीमा पर चल रहे तनाव के बीच एयरचीफ मार्शल ने कहा कि देश की वायुसेना देश की सुरक्षा से जुड़ी किसी भी चुनौती का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ ने कहा कि एयरफोर्स किसी भी वक्त जंग के लिए तैयार है। एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ ने इंडियन एयरफोर्स की 85वीं वर्षगांठ पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि जरूरत पड़ने पर हम कम समय में भी जंग के लिए तैयार हैं।
उन्होंने देशवासियों को भरोसा दिलाया कि किसी भी संकट या आपात स्थिति से मुकाबले के लिए एयरफोर्स सामने खड़ी है। उन्होंने एयरफोर्स में कई टेक्नोलॉजी बेस्ड फोर्स में बदलाव की ओर भी इशारा किया। उन्होंने कहा कि देश की तीनों सेनाओं के बीच प्लानिंग और साझेदारी से देश की सुरक्षा और मजबूत होगी। उनका ये बान काफी महत्वपूर्ण है। उनका ये बयान चीन और पाकिस्तान के लिए चेतावनी है जो लगातार सीमा पर तनाव बनाए हुए है।












Click it and Unblock the Notifications