Missing AN-32: को-पायलट के पिता को उम्मीद वापस आएगा बेटा
रोहतक। शुक्रवार को गायब हुए इंडियन एयरफोर्स (आईएएफ) के ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट एएन-32 का कुछ पता नहीं है। अब इसके साथ ही उन 29 लोगों के परिवार वालों की चिंताएं भी बढ़ती जा रही हैं जो इस एयरक्राफ्ट के साथ ही लापता हैं। हरियाणा के रोहतक जिले के रहने वाले पंकज नंदेल बतौर को-पायलट एएन-32 में सवार थे।

शादी के बंधन में बंधने वाले थे पंकज
जल्द ही नंदेल की शादी होने वाली थी और घर में खुशी और त्योहार जैसा माहौल था। लेकिन अब यही माहौल दुख और चिंता में बदल गया है। पंकज के पिता कृष्णा को पूरा भरोसा है कि उनका बेटा सुरक्षित घर लौटेगा। उन्होंने बताया कि वह पंकज के साथियों और सीनियर्स के साथ लगातार कांटेक्ट में हैं और अभी तक कोई भी गुड न्यूज उनके पास नहीं आई है। घरवालों को उनकी सुरक्षित वापसी की उम्मीद है।
सबसे बड़ा सर्च ऑपरेशन 'ऑपरेशन तलाश'
एएन-32 की तलाश में जो सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है उसे 'ऑपरेशन तलाश' कोडनेम दिया गया है। यह सर्च ऑपरेशन चौथे दिन भी जारी है।
इलाके से गुजरने वाली सभी मर्चेंट शिप्स को अलर्ट करने के लिए इंटरनेशनल सेफ्ट नेटवर्क को भी एक्टिवेट कर दिया गया है। उन्हें किसी भी सरवाइवर या फिर कोई भी मलबा देखते ही जानकारी देने को कहा गया है।
एयरफोर्स ने दर्ज कराई एफआईआर
वहीं साधारण प्रक्रिया के तहत चेन्नई के सेलाइयूर पुलिस स्टेशन में इस एयरक्राफ्ट की गुमशुदगी की एफआईआर दर्ज करा दी गई है। एएन-32 की तलाश के लिए भारत की ओर से अब तक सबसे बड़ा सर्च ऑपरेशन समुद्र में चलाया गया है।
नेवी और कोस्ट गार्ड की शिप्स तलाश में दिन रात एक किए हुए हैं। साथ ही सेनाओं के एयरक्राफ्ट्स भी रविवार को सर्व जोन में 28 सॉर्टीज को अंजाम दे चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications