VIDEO: बाढ़ से बचने के लिए खंभे पर चढ़े युवक को बचाता वायु सेना का हेलीकॉप्टर
अहमदाबाद। गुजरात के बनासकांठा इलाके में बाढ़ से बचने के लिए बिजली के खंभे पर चढ़े एक व्यक्ति को बचाया गया है। वायु सेना के हेलीकॉप्टर ने उस व्यक्ति को रस्सी के सहारे उपर खींचा। आपको बता दें कि पिछले कई दनों से हो रही तेज बारिश की वजह से गुजरात में जबरदस्त बाढ़ आ गई है। गुजरात में एक दिन में 16 इंच तक हुई बारिश के बाद सरकार ने हाईअलर्ट जारी कर दिया है।

गुजरात में बाढ़ से अब तक 75 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है तो वहीं कई लोग फंसे हुए हैं। आर्मी, एयरफोर्स, बीएसएफ और NDRF की टीमों ने 25 हजार लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया है और अभी भी राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
पीएम मोदी ने किया हवाई सर्वे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को गुजरात के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे किया। प्रदेश में बाढ़ की वीभिषिका को देखते हुए पीएम ने 500 करोड़ रुपए के तत्काल राहत पैकेज की घोषण की। पीएम ने एयरपोर्ट पर ही राज्य के मुख्यमंत्री विजय रुपानी, सभी मंत्री और राज्य के अन्य अधिकारियों से बाढ़ बचाव राहत कार्य की जानकारी ली।
विजय रुपानी ने मंगलवार को ही संसद भवन में पीएम मोदी से इसको लेकर मुलाकात की थी, जिसके बाद पीएम ने ये फैसला लिया। पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार गुजरात सरकार की हरसंभव मदद करेगी। केंद्र और राज्य के अधिकारी मिलकर काम करेंगे। पीएम ने घोषणा की कि बाढ़ में मरने वालों के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये प्रधानमंत्री राहत कोष से दिए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications