IAF चीफ बोले-चीन से लगे बॉर्डर पर स्थितियां चुनौतीपूर्ण, न तो युद्ध है, न ही शांति
नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना (आईएएफ) चीफ आरकेएस भदौरिया ने कहा है कि उत्तरी सीमाओं पर वर्तमान स्थितियां बहुत ही चुनौतीपूर्ण हो गई हैं। उनका इशारा चीन से लगी सीमा की तरफ था। आपको बता दें कि भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) पर टकराव जारी है। इस बीच पाकिस्तान की तरफ से भी लगातार घुसपैठ के प्रयास किए जा रहे हैं।
Recommended Video

राफेल से मिली मजबूती
आईएएफ चीफ, चीफ एयरमार्शल भदौरिया ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपने संबोधन में कहा, ' हमारी उत्तरी सीमाओं पर वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य बहुत ही असहज है, न युद्ध है और न हीं शांति वाली स्थिति इस समय है। हाल ही में राफेल जेट के शामिल होने के साथ ही आईएएफ की क्षमताओं में तेजी से रणनीतिक इजाफा हुआ है।' पांच माह से पूर्वी लद्दाख में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) पर दोनों देशों की सेनाएं आमने-सामने हैं। पीपुल्स लिब्रेशन आर्मी (पीएलए) और भारतीय मिलिट्री टैंक, मिसाइल समेत हर जरूरी लाव-लश्कर के साथ एलएसी पर मौजूद हैं। भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के फाइटर जेट्स भी लगातार गश्त लगा रहे हैं। कुछ ही दिनों पहले आईएएफ ने स्पष्ट कर दिया है कि वह दो मोर्चों पर स्थिति को संभालने में सक्षम है।












Click it and Unblock the Notifications