मोदी बनें प्रधानमंत्री तो छोड़ दूंगा भारत: अनंतमूर्ति
नयी दिल्ली। जहां एक ओर देश में मोदी के नाम की लहर दौड़ रही है तो वहीं जाने-माने लेखक और ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रख्यात कन्नड़ लेखक डॉ यू आर अनंतमूर्ति ने विवादास्पद बयान देकर सबको चौंका दिया है। अनंतमूर्ति ने ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने पर वह देश में नहीं रहेंगे।
लेखक ने कहा कि अगर मोदी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे तो वो भारत छोड़कर चले जाएंगे। उनके इस बयान पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया की है और कहा है कि वह देश छोड़ने के लिए स्वतंत्र हैं। किसी व्यक्ति विशेष की टिप्पणी से मोदी की छवि पर कोई असर नहीं पड़ता है।

गौरतलब हैा कि इससे पहले हाल ही में अनंतमूर्ति ने एक समारोह में कहा था कि मैं ऐसे देश में नहीं रहना चाहता जहां मोदी प्रधानमंत्री हों। मोदी पर टिप्पणी करते हुए अनंतमूर्ति ने कहा कि वह भय का संचार करेंगे और यदि वहां कोई भयावह व्यक्ति बैठा हो तो लोग उसके सामने झुक जायेंगे, क्योंकि धौंस से लोग भयभीत हो जाते हैं।
मोदी पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि अनंतमूर्ति ने कहा कि जब पंडित नेहरू एवं नरसिंह राव ने पद संभाला तो प्रधानमंत्री पद की गरिमा बढ़ी लेकिन यदि मोदी प्रधानमंत्री बन गये तो यह गरिमा जाया हो जायेगी। लेखक के इस बयान से भाजपा काफी नाराज है। कार्यकर्ता अनंतमूर्ति के खिलाफ नारेबाजी कर रहे है, हलांकि मोदी के विरोधी टिप्पणी के बाद भी अनंतमूर्ति अपने बयान पर अड़े रहे।












Click it and Unblock the Notifications