अमित शाह की मंत्रियों को सलाह, कहा अब पता चलेगा कैसे बनते हैं नेता?

लखनऊ। लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद अब उनकी नजर उत्तर प्रदेश पर हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने साफ कर दिया है कि जब तक वो उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार नहीं बना देते उन्हें चैन नहीं हैं।

amit shah

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए अमित शाह ने आज लखनऊ में उनकी खूब तारिफ की। शाह ने कहा कि मोदी जी सोते भी नहीं हैं और सोने भी नहीं देते हैं। उन्होंने कहा कि यह बात सांसदों को जल्दी ही पता चल जाएगी कि नेता कैसे बनता है?

अमित शाह ने कहा कि मोदी हर वादे को पूरा करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद शाह पहली बार लखनऊ पहुंचे। समारोह में अमित शाह ने कहा कि 2017 में उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह से केन्द्र में मोदी की सरकार काम कर रही है, उत्तर प्रदेश के चुनाव आते-आते भाजपा की एक मजबूत लहर दिखायी पड़ेगी। शाह ने कहा कि मोदी ने जिस तरह के हिन्दुस्तान के सपने को संजोया है, वह तब तक पूरा नहीं हो सकता है जब तक उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार न बने। लोकसभा चुनाव में मैं उत्तर प्रदेश का प्रभारी था।

शाह ने जहां उत्तर प्रदेशमें भाजपा की सरकार बनाने की प्रतिज्ञा ली तो वहीं उन्होंने प्रदेश की काननू-व्यवस्था खराब होने का आरोप लगाते हुए कहा कि केन्द्र में भाजपा की सरकार बनने का मार्ग प्रशस्त कर मानो उत्तर प्रदेश की जनता ने गुनाह कर दिया हो। अमित शाह ने यूपी में खराब कानून व्यवस्था के लिए प्रदेश की सपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+